इस वर्ष छह मार्च को पड़ोसी बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक भाजपा नेता की हत्या कर दी थी। इससे पहले एक मार्च को बीजापुर जिले के तोयनार गांव में पार्टी के अन्य नेता की भी नक्सलियों ने तब हत्या कर दी थी जब वह वहां एक शादी में शामिल होने गए थे। ( CG Naxal Threat ) पिछले साल नवंबर में विधानसभा चुनाव से पहले, भाजपा की नारायणपुर जिला इकाई के उपाध्यक्ष रतन दुबे की चुनाव प्रचार के दौरान हत्या कर दी गई थी।