26 मई को नक्सलियों द्वारा बंद का आह्वान किया गया था। जिसका असर बीजापुर जिले में नहीं पड़ा। जिले के नागरिकों-व्यापारियों ने स्वस्फूर्त अपनी दुकानें अन्य दिनों की तरह संचालित की। यातायात एवं यात्री बसे, आटो, रिक्शा इत्यादि आवागमन के साधन भी सुचारू रूप से संचालित हुआ। इसके पूर्व भी दो बार नक्सली बंद का असफल आह्वान कर चुके है और आज भी जिले के नागरिकों ने नक्सलियों के उम्मीदों पर पानी फेरते हुए बंद को पूरी तरह असफल किया।