जगदलपुर

नक्सलियों ने किरंदुल से विशाखापट्टनम जा रही मालगाड़ी के इंजन को जलाया, रेड लाइट दिखा रूकवाई गाड़ी, चालक दल को धमकाकर भगाया

नक्सल घटना को देखते हुए 24 फरवरी तक जगदलपुर-किरंदुल के बीच दोनों यात्री ट्रेन का परिचालन रोक दिया गया है।

less than 1 minute read
Feb 23, 2022
नक्सलियों ने किरंदुल से विशाखापट्टनम जा रही मालगाड़ी के इंजन को जलाया, रेड लाइट दिखा रूकवाई गाड़ी, चालक दल को धमकाकर भगाया

जगदलपुर. नक्सलियों ने एक बार फिर किरंदुल-कोत्तावालस रेल लाइन को निशाना बनाया है। मंगलवार रात नक्सलियों ने मालगाड़ी को रोक कर उसके इंजन में आग लगा दी। वहीं मालगाड़ी के चालक, सहायक चालक और गार्ड से वॉकी टॉकी छीनकर फरार हो गया। घटना की पुष्टि करते हुए रेलमंडल प्रबंधक वाल्टेयर अनूप कुमार सतपथी ने बताया है कि रेल अधिकारियों और सुरक्षाबल को घटनास्थल के लिए भेजा जा रहा है। नक्सल घटना को देखते हुए 24 फरवरी तक जगदलपुर-किरंदुल के बीच दोनों यात्री ट्रेन का परिचालन रोक दिया गया है। मालगाडिय़ों की आवाजाही जारी रहेगी। मालगाड़ी के ड्राइवर ने घटना की रिपोर्ट बचेली थाने में दर्ज करा दी है।

रेड लाइट दिखाकर मालगाड़ी को रूकवाया
नक्सलियों की कायराना करतूत के बाद मालगाड़ी के चालक दल ने जंगल के रास्ते भागकर बचेली स्टेशन पहुंचकर घटना की जानकारी दी। मालगाड़ी किरंदुल से लौह अयस्क भरकर विशाखापटनम जा रही थी। इस घटना के करीब 20 मिनट पहले ही यहां से विशाखापटनम-किरंदुल एक्सप्रेस गुजरी थी। चालक दल ने बताया कि बचेली स्टेशन से डेढ़ किलोमीटर आगे भांसी के पास रात लगभग 8.40 बजे करीब 150 नक्सलियों में मालगाड़ी को रेड लाइट दिखाकर रुकवा दिया। ट्रेन के खड़े होते ही चालक, सहायक चालक और गार्ड को नीचे उतरने को कहा और धमकी देते हुए भगा दिया। इसके बाद दो में से सामने वाले इंजन पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दिया। इंजन के जलते ही नक्सली वहां से भाग गए। फोर्स और पुलिस की सुरक्षा में बुधवार सुबह पांच बजे मालगाड़ी को डेढ किलोमीटर दूर बचेली स्टेशन ले जाया गया। जिसके बाद रेललाइन पर आवागमन दोबारा शुरू हो गया है।

Published on:
23 Feb 2022 02:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर