30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जगदलपुर

VIDEO STORY: नक्सलियों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष को घर में घुसकर मारी गोली

एक साल पहले बैनर लगाकर जान से मारने की दी थी धमकी

Google source verification

नारायणपुर। जिला मुख्यालय से 43 किलोमीटर दूर छोटेडोंगर में शुक्रवार शाम नक्सलियों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू के घर में घुसकर उनके सिर में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली घटना स्थल से भाग खड़े हुए। वहीं गोली लगने के कारण सागर साहू गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रिफर किया गया है। जानकारी के अनुसार जिले के नवीन तहसील छोटेडोंगर निवासी सागर साहू पिता सुखदेव उम्र 52 भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे। आमदई खदान का शुरू करने का विरोध नक्सली शुरू से करते आ रहे थे। नक्सलियों ने आमदई खदान के विरोध में करीब एक साल पूर्व बैनर चस्पा किया था। इस बैनर छोटेडोंगर के कुछ प्रतिष्ठित व्यक्तियों का नाम का उल्लेख करते हुए धमकी दी गई थी। इस बैनर में सागर साहू का नाम शामिल था। शुक्रवार की शाम के सागर साहू छोटेडोंगर नयापारा स्थित अपने निवास में टीवी देखा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद परिजन गोली की आवाज सुनकर कमरे की ओर दौड़ पड़े। जहां सागर साहू खून से लतपथ पड़े थे। जिला अस्पताल में सागर साहू की हालत गंभीर बनी हुई है।