3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

New education policy: CG Board की तरह अब CBSE भी साल में दो बार लेगा परीक्षा, नया पैटर्न जारी

New education policy: केंद्र अगले सत्र 2025-26 से सीबीएसई में नया पैटर्न लागू करने की तैयारी में है। नए पैटर्न की पहली बोर्ड परीक्षा जनवरी 2026 और इसी सत्र की दूसरी परीक्षा अप्रैल 2026 में होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 2 Jul 2024, 3:58 PM IST

new education policy

New education policy: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के बाद सीबीएसई ने भी कक्षा 10वीं और 12वीं की साल में दो बार बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारी कर ली है। समूचे सिलेबस की यह परीक्षा जनवरी और अप्रैल में हुआ करेगी। केंद्र अगले सत्र 2025-26 से सीबीएसई में नया पैटर्न लागू करने की तैयारी में है। नए पैटर्न की पहली बोर्ड परीक्षा जनवरी 2026 और इसी सत्र की दूसरी परीक्षा अप्रैल 2026 में होगी।

यह भी पढ़ें: CG Education: यूजीसी नेट-नीट पेपर लीक के बाद बढ़ी सुरक्षा, 30 जून को होंगे प्री बी-एड, प्री-डीएलएड एग्जाम

छात्रों के पास दोनों परीक्षा में शामिल होने का विकल्प होगा। दोनों परीक्षा देने वाले छात्र बेहतर प्रदर्शन के रिजल्ट का इस्तेमाल कर सकेंगे। स्कूली शिक्षा विभाग ने देशभर के 10 हजार से अधिक स्कूल प्रिंसिपल के साथ ऑनलाइन और फिजिकल चर्चा है। प्रिंसिपल्स से अपने विचार लिखित में जमा करने के लिए कहा गया है। बस्तर संभाग के भी सभी सीबीएसई स्कूल के प्रिंसिपल इस ऑनलाइन बैठक का हिस्सा रहे।