
file photo
Rawghat-Jagdalpur Rail Line; रावघाट-जगदलपुर रेल लाइन को लेकर बस्तरवासियों के सब्र का बांध टूटता जा रहा है। धरना प्रदर्शन के बाद इस मांग को लेकर बस्तर बंद किया जाएगा। इसके लिए रेलवे को दिसंबर माह के अंत तक की मोहलत दी गई है। बस्तर रेल आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि तय समय के अंदर इस रेल लाइन का काम शुरू नहीं होता है तो इसी माह के अंत में बस्तर बंद का आह्वान किया जाएगा।
लेटलतीफी को लेकर नाराजगी
गौरतलब है बस्तर में रेल सुविधाओं के लिए लड़ाई लड़ रही बस्तर रेल आंदोलन के सदस्यों ने रावघाट-जगदलपुर रेल लाइन को लेकर शनिवार को बैठक रखी थी। बस्तर चेंबर ऑफ कामर्स कार्यालय में हुई इस बैठक में व्यापारी समेत बड़ी संख्या में सभी समाज के पदाधिकारी शामिल हुए। यहां सभी ने रेल सेवा पर अपनी बात रखी और रेल मंत्रालय द्वारा हो रही लेटलतीफी को लेकर अपनी नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने कहा कि अब इस दिशा में उग्र प्रदर्शन किया जाना होगा। तब रेलवे की आंख खुलेगी।
कल आएंगे डीआएम, रखेंगे मांग
डीआरएम व रेलवे के उच्च अधिकारी सोमवार को प्रवास पर रहेंगे। बस्तर रेल आंदोलन के सदस्यों के इनसे मिलने पर सहमति बन गई है। सभी इनसे मिलकर मांग को उनके सामने रखेंगे। साथ ही उनके सामने अल्टीमेटम भी रखा जाएगा। चेंबर के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि यदि जल्द ही इस दिशा में कार्रवाई नही की जाती है तो बस्तरवासियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
Published on:
11 Dec 2022 02:29 pm

बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
