3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरपंच-सचिव ने बाउंड्रीवाल निर्माण की डंकार ली राशि

9 साल बीतने के बावजूद नहीं किया गया बाउंड्रीवाल का निर्माण ग्रामीणों ने श्रमदान से स्कूल के चारों किया 350 मीटर बाउंड्रीवाल का निर्माण एसडीएम कोर्ट में राशि वसूली का मामला लंबित सिवनी गांव का मामला

2 min read
Google source verification
9 साल बीतने के बावजूद नहीं किया गया बाउंड्रीवाल का निर्माण

9 साल बीतने के बावजूद नहीं किया गया बाउंड्रीवाल का निर्माण

नारायणपुर। जिले के सिवनी गांव में प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला संचालन होता है। इससे स्कूल परिसर के अंदर मवेशी प्रवेश कर गंदगी फैला देते थे। इससे बच्चों सहित शिक्षकों को परेशानियो का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ता था। इस समस्या से निजात के लिए दोनों स्कूलों में बाउंड्रीवाल निर्माण का लिए स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसके साथ ही निर्माण कार्य शुरू करने के लिए ग्राम पंचायत को प्रथम किश्त के रूप में 8 लाख 12 हजार 240 रुपए प्रदान किए गए थे। लेकिन ग्राम पंचायत सरपंच-सचिव ने राशि का आहरण कर इसे डंकार लिया है। लेकिन निर्माण कार्य शुरू करने में कोई रुचि नही दिखाई। इस राशि को आहरण किए 10 साल का लंबा वक्त बित गया है। इसके बावजूद स्कूलों बाउंड्रीवाल का निर्माण अभी तक नही हो पाया है। इससे ग्रामीणो ने अपने बच्चों के भविष्य को संज्ञान में लेकर श्रमदान से करीब 350 मीटर बाउंड्रीवाल निर्माण कर दिया है। इससे स्कूल परिषर के अंदर गंदगी फ़ैलने की समस्या निजात मिल गई है। वही स्कूल के बाउंड्रीवाल की राशि गबन करने का मामला एसडीएम कोर्ट वसूली के लिए लंबित है। इसमें अभी तक सरपंच-सचिव से राशि की वसूली अभी तक नही हो पाई है। जानकारी के अनुसार जिले के ग्राम पंचायत बागबेड़ा के आश्रित ग्राम सिवनी प्राथमिक शाला और मिडिल स्कूल में बाउंड्री वॉल के निर्माण के लिए राजीव गांधी शिक्षा मिशन द्वारा 2012-13 में प्राथमिक शाला में 155 मीटर के लिए 3 लाख 54 हजार 640 रुपए एवं मिडिल स्कूल में 200 मीटर बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 4 लाख 57 हजार 600 रुपए कुल 8 लाख 12 हजार 240 रुपए की राशि जनपद पंचायत नारायणपुर सीईओ को जारी किया गया था। इससे जनपद पंचायत नारायणपुर ने ग्राम पंचायत बागबेड़ा को निर्माण की राशि ग्र जारी कर दी थी। इस राशि का ग्राम पंचायत सचिव- सरपंच ने आहरण तो कर लिया लेकिन बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कोई कारगर कदम नही उठाए गए। इससे समय के साथ-साथ सरपंच सचिव ने मिलीभगत करते हुए पूरी को डंकार लिया। लेकिन 10 साल बीत जाने के बाद भी स्कूल में बाउंड्री वाल का निर्माण नहीं हो पाया है। इससे स्कूल परिसर के अंदर मवेशियों के गंदगी फैलाने की समस्या को संज्ञान में स्कूल प्रबंधन ने जानवरों और मवेशी के परेशानी के चलते स्कूल में पुताई के लिए आई राशि और ग्रामीणों के सहयोग से 350 मीटर बाउंड्री वाल का निर्माण लकड़ी और तार से कर दिया। इस बाउंड्रीवाल के बनने के बाद स्कूल प्रबंधन से स्कूल परिसर को गार्डन स्वरूप प्रदान कर दिया। लेकिन जिम्मेदार सरपंच- सचिव ने बच्चो की समस्या को नजर अंदाज करने में कोई कसर नही छोड़ी।

"एसडीएम कोर्ट में मामला चल रहा है"
ग्राम पंचायत को जारी की गई राशि का आहरण सचिव सरपंच द्वारा किया गया है। इस राशि को आहरण करने का मामला एसडीएम कोर्ट में चल रहा है, जहां ऊनसे राशि की वसूली कर स्कूल में बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जाएगा।

घनश्याम जांगडे, सीईओ नारायणपुर

Story Loader