19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2023 : सर्व आदिवासी समाज का बड़ा ऐलान, 50 विधानसभा सीट पर लड़ेगी चुनाव

CG Election 2023 : पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद नेताम ने शुक्रवार को जगदलपुर में पत्रवार्ता करते हुए इसकी घोषणा की..

2 min read
Google source verification
arvind_netam_.jpg

जगदलपुर .CG Election 2023 : सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ ने प्रदेश की 50 विधान सभा सीट पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हमर राज पार्टी के बैनर तले आदिवासी सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारेंगे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद नेताम ने शुक्रवार को जगदलपुर में पत्रवार्ता करते हुए इसकी घोषणा की।

अरविंद नेताम ने बताया कि पेशा कानून सहित सर्व आदिवासी समाज के मुद्दों में 23 सूत्रीय मांग लगातार की गई, लेकिन प्रदेश के मुखिया ने कभी भी हमें बुलाकर बात नहीं किया। दशकों के बाद पेशा कानून लागू किया गया, पर ग्राम सभा का अधिकार छीन कर इसे कमजोर कर दिया गया और कलेक्टर के परामर्श पर निर्भर कर दिया। सरकार की मंशा आदिवासियों के हितों को लेकर स्पष्ट नहीं है। यही नहीं बस्तर , सरगुजा में स्थानीय भर्ती को बंद कर दिया गया है, जिसके चलते स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। ऐसे कई मुद्दे हैं, जिन पर सरकार जवाब देने से बच रही है। इन परिस्थितियों को देखते हुए सर्व आदिवासी समाज ने अपने हितों की लड़ाई के लिए अब राजनीति में आने का निर्णय लिया है। जिसमें प्रदेश की 50 विधान सभा सीट में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। जिसमें सरगुजा की 10 सीट और बस्तर की सभी आदिवासी सीट शामिल होंगी। पत्रवार्ता में एक सवाल के दौरान बताया कि हम किसी गठबंधन के पक्ष नहीं है, यदि कोई निर्दलीय पार्टी के साथ जुड़ना चाहेगा, तो विचार किया जाएगा। साथ ही पार्टी की विचारधारा और आदिवासियों के हित चिंता करने वाला ओबीसी और जनरल प्रत्याशी है, तो उसे भी पार्टी मौका देगी। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के विनोद नागवंशी, बीएस रावटे और बलराम सहित अन्य मौजूद थे।


दो ग्रामीणों की मौत पर उठाए सवाल
अरविंद नेताम ने हाल ही में ताड़मेटला में दो ग्रामीणों की मौत पर सवाल उठाते हुए इसे फर्जी एनकाउंटर बताया है। उन्होंने सर्चिंग के दौरान उन्हें ले गई थी। शव को परिवार को सौंपा भी नहीं गया। अंतिम क्रिया पुलिस ने ही कर दिया। शव को डीजल डालकर जलाया गया और वीडियोग्राफी भी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि बस्तर में प्रजातंत्र चलेगा ना कि पुलिस तंत्र, हम इसे चुनावी मुद्दा बनाएंगे। सप्ताह भर में हमारी पार्टी एक दल गठित कर उक्त मामले की जांच करेगी और मृतकों के परिवार से मिलेगी।