12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दंतेवाड़ा हाईवे में चलती बस और कार में हुआ पथराव, लोगों में मचा हड़कंप

करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहा। बाद में पुलिस टीम के आने के पश्चात वाहकों को सुरक्षित निकाला गया।

less than 1 minute read
Google source verification
dantewada_news.jpg

,,

दंतेवाड़ा हाईवे पर बीते शुक्रवार की रात बास्तानार घाटी में अज्ञात लोगों ने यात्री बस और निजी वाहनों पर पत्थर फेंके। पथराव की वजह से आधे दर्जन से अधिक वाहनों के शीशे टूट गए। इस घटना में एक यात्री घायल भी हो गया जिसे उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया। घटना के दौरान मौके पर वाहनों की कतार लग गई। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहा। बाद में पुलिस टीम के आने के पश्चात वाहकों को सुरक्षित निकाला गया।


किसकेपारा के पास हुई घटना
बताया जा रहा है देर रात करीब 11 व 12 बजे के बीच दंतेवाड़ा और बीजापुर से जगदलपुर की ओर आ रही कुछ यात्री बसों में बंजारी और बास्तानार घाट के बाद किसकेपारा के पास अज्ञात लोगों द्वारा यात्री बसों पर पथराव किया गया है। इस दौरान कुछ कार भी इसके चपेट में आ गये व उसके भी कांच टूट गये। जानकारी मिलने पर कई वाहन चालकों ने कुछ दूर पूर्व मार्ग में भयवश वाहनों को रोक दिया जिससे वाहनों की कतार लग गई थी।

बास्तानार घाट में किसके पारा के पास पत्थरबाजी की घटना की जानकारी मिली है। यह करतूत आसपास के असामाजिक तत्वों द्वारा किये जाने की आशंका है। फिलहाल किसी पीड़ित पक्ष द्वारा मामला दर्ज नहीं कराया गया है। फिर भी पुलिस घाट में सुरक्षा गश्त बढ़ा दिया है। -ऐश्वर्य चंद्राकर, एसडीओपी केशलूर