
32 साल से नहीं हुई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व लैब बॉय की नियुक्ति
जगदलपुर। CG Education News : पिछले डेढ़ महीने से बस्तर संभाग में चुनावी तैयारी चल रही थी। इसमें सरकारी स्कूलों के शिक्षक भी अलग-अलग ड्यूटी करने के लिए शामिल रहे। अब चुनाव निपट चुका है तो शिक्षक पूरी तरह से पढ़ाई के लिए तैयार बताए जा रहे हैं। आगे दिवाली की छह दिन की छुट्टी पडऩे वाली है। इसके बाद शिक्षक पूरी तरह से पढ़ाई पूरी करवाने में जुट जाएंगे।
इस साल सरकारी स्कूलों में चुनाव और छुट्टियों को देखते हुए कोर्स प्लान तैयार किया गया था। अब शिक्षक उसी के अनुसार आगे बढ़ते हुए पढ़ाई पूरी करवाएंगे। शिक्षकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग ढाई महीने का ही वक्त बचा हुआ है। बचे हुए समय में ही छात्रों को पढ़ाना होगा। सभी स्कूलों में कोर्स पूरा करने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। इसकी मॉनिटरिंग स्कूलों के प्रिंसिपल करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने सभी स्कूलों को टारगेट तय करने कहा है ।
Published on:
09 Nov 2023 05:07 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
