
शहर से 34 किमी दूर, 10 किलोमीटर जमीन से नीचे था भूकंप का केंद्र बिंदू, रेक्टर पैमाने 4.1 नापी गई तीव्रता
जगदलपुर. बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में १ सेकंड के लिए भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे पूरा लगभग पूरा संभाग हिल गया। बताया जा रहा है संभाग के दक्षिणी पूर्वी इलाके में शहर करीब ३४ किलोमीटर की दूरी पर जमीन से १० किलोमीटर नीचे इस भूकंप का केंद्र बिंदू बताया जा रहा है। जहां जगदलपुर के पंडरीपानी इलाके में रह रह कर भूकंप के बहुत मामूली झटके महसूस किए गए हैं। वहीं पड़ोसी राज्य ओडिशा में भी ये झटके महसूस किए गए।
संभाग से सटे ओडिशा के मलकानगिरी में हुआ महसूस
मिली जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ स्थित बस्तर संभाग एवं उसके सटे राज्य ओडिशा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का ये झटका अभी रिक्टर स्केल पर तो नही नापा जा सका है लेकिन, बताया जा रहा है कि बस्तर संभाग के सुकमा, कोंडागांव एवं छिंदगढ़ में भी ये झटके महसूस किए गए है। वहीं सुकमा जिले के छिंदगढ़ में १ सेकंड का मगर तेज झटका महसूस किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ से सटे ओडिशा राज्य के मलकानगिरी में भी भूकंप महसूस किया गया है।
Published on:
21 Mar 2020 12:44 pm

बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
