22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जगदलपुर

जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजायमान हुआ आकाश, शोभायात्रा में उमड़ा जन सैलाब

  जगदलपुर। श्रीराम जन्मोत्सव पर जन सैलाब उमड़ा। बस्तर दशहरा से भी अधिक इस रामनवमी में लोगों की भीड़ देखने को मिली। जय श्रीराम के गगनचूंभी नारों से आकाश गूंजायमान हुआ। शोभायात्रा मेंं रिकार्ड तोड़ हजारों की संख्या में लोग शामिल हुई। दोपहर साढ़े 3 बजे दंतेश्वरी मंदिर के सामने से शोभायात्रा शुरु होने के बाद नगर गुरुगोविंद चौक, संजय बाजार, कलेक्टोरेट मार्ग, चांदनी चौक, मेन रोड़ से होकर वापस दंतेश्वरी मंदिर में समाप्त हुई।

Google source verification

रामनवमी पर हिन्दू सनातनी समाज के लोगों में भारी उत्साह दिखाई दिया। बस्तर के ग्रामीण इलाकों से भी हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। केसरिया रंग से पूरा शहर सज गया। शोभायात्रा में सड़क पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी, लोग घरों में ताला लगाकर परिवार के साथ पहुंचे थे। भाजपा, कांग्रेस, आप, जकांछ सहित अन्य राजनैतिक पार्टी एक साथ श्रीराम जी का भगवा झण्डा थामे हुए सड़क पर निकले। इस दौरान जगह-जगह पर अलग-अलग समाज के लोगों ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। मिष्ठान, भण्डारा और शीतल पेयजल वितरित किया। जन सैलाब को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अधिकारियों ने भी चाक-चौबंध व्यवस्था की गई थी।

बनारस से अघोरी साधुओं का एक दल इस शोभायात्रा में शामिल हुए। जिन्होने भस्म उड़ाकर शोभायात्रा में करतब दिखाए। नंदी बैल पर शिव और पार्वती का रुप धारण कर सवार हुए। जिनकी मोबाइल पर तस्वीर और कर्तब देखने लोग आतुर रहे। पहली बार इस तरह का भव्य आयोजन बस्तर जिले में किया गया। देर रात तक जगदलपुर राम मय हो गया।