
बस्तर पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने पत्रवार्ता में वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया।
यह बात आज बस्तर पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने पत्रवार्ता में वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए कही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में 18 नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित किये हैं। विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने पुलिस की मदद से धुर नक्सल इलाकों में 790 किमी सड़क मार्गो का निर्माण किया गया।बस्तर में कुल 415 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं पिछले पांच वर्षों में 589 गाँव नक्सल मुक्त किया गया है।
415 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण वहीं 230 नक्सली हुए गिरफ्तार
बस्तर आईजी ने पत्रवार्ता में वर्ष 2022 सहित बीते चार बरस में हुए उल्लेखनीय कार्यो का ब्यौरा दे रहे थे। बस्तर संभाग में हुए घटनाओं का वार्षिक लेखा जोखा जारी करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों से बस्तर नक्सल मुक्त होने की दिशा में बढ़ रहा है। पिछले वर्ष पुलिस ने नक्सली मुठभेड़ में 30 नक्सलियों को मार गिराया, वहीं 415 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है जबकि 290 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। नक्सलियों से 130 हथियार बरामद भी किये गये हैं।
18 नवीन कैम्प स्थापित, 780 किमी सड़क का निर्माण
पिछले वर्ष बस्तर में तैनात सुरक्षा बलों की मौजूदगी में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कोर नक्सल प्रभावित इलाकों में लगभग 780 किमी सड़क का निर्माण पूर्ण किया गया। इस वर्ष बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में कुल 18 नवीन सुरक्षा कैम्प स्थपित किये गए। इस अभियान से बस्तर में शांति स्थापित करने व विकास कार्यों में मदद मिलने की संभावना है।
बस्तर में क्राइम की घटनाओं में कमी
बस्तर आईजी ने दावा किया कि वर्ष 2022 में बस्तर में आपराधिक गतिविधियों में भी काफी कमी आई है। यहां पिछले वर्ष की तुलना में हत्या, हत्या का प्रयास, नकबजनी, चोरी सहित महिलाओं के अत्याचार सम्बन्धी घटनाओं में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि धोखाधड़ी, सड़क हादसों और लड़ाई झगड़े के मामलों में आंशिक वृद्धि हुई है।
तीन करोड़ से अधिक के गांजा बरामद
मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत पुलिस बल की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते इस वर्ष पिछले साल की अपेक्षा गांजा तस्करी के मामले भी कम हुए हैं। एनडीपीसी एक्ट के अंतर्गत इस वर्ष तीन करोड़ 16 हजार रुपये से अधिक का गांजा पुलिस ने तस्करों से बरामद किया है जो पिछले वर्ष की तुलना में एक करोड़ रुपये कम है। कुल 7 चेक पोस्ट की मदद से इस वर्ष कुल 6322 किलोग्राम गांजा पुलिस ने तस्करों से बरामद किया है। इस मामले में 225 तस्कर भी पकड़े गए हैं।
महिला सुरक्षा के लिए विशेष अभियान
बस्तर पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें त्वरित सहायता उपलब्ध कराने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभि के तहत अभिव्यक्ति ऐप बनाया गया है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के देखभाल और उनकी शिकायतों के निवारण हेतु समर्पण नाम का विशेष अभियान संचालित किया गया है।
Published on:
12 Jan 2023, 7:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.