2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जगदलपुर

VIDEO STORY : नक्सलियों ने जारी किया हवाई हमले का सबूत…बोले हमारी साथी भी मारी गई

- मारी गई महिला नक्सली की मौत पुलिस प्रशासन के बयान का इंतजार- नक्सली बोले, पुलिस ने किया हवाई हमला, एक साथ की मौत की बात कबूली- नक्सलियों ने जारी किया फोटो, बोला दो साल में तीन बार हमारे उपर किए हवाई हमला

Google source verification

जगदलपुर. हवाई हमले मामले को लेकर नक्सलियों ने एक बार फिर पर्चा जारी कर पुलिस प्रशासन पर हमले के आरोप लगाएं है। नक्सलियों की दक्षिण सब जोलन ब्योरो के प्रवक्ता समता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि उन्होंने जिक्र किया है कि दक्षिण बस्तर के सरहदी इलाकों के मडक़नगुड़ा मेट्टागुड़ा, बोट्टेतोंग, साकलेर, मड़पादुलेड, कन्नेमरका, पोट्टेमंगुम, बोत्तलंका, रासापल्ली, और एर्रापाड़ गांव, जंगल पहाड़ों को निशाना बनाकर ड्रोन, हेलिकॉप्टरों से हवाई हमले किए जा रहें है। जिसमें एक महिला नक्सली भी शिकार हुई है। नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्योरो के प्रवक्ता समता की तरफ कुछ तस्वीरें भी जारी कि गई है जिसमें हवाई हमले के अवशेष साफ नजर आ रहें है। साथ ही महिला नक्सली की बॉडी भी दिखाई दे रहीं है। नक्सलियों का दावा है कि इसे पुलिस कर रही है और इसमें मारी गई महिला नक्सली इसी हवाई हमले का शिकार हुई है।

नक्सलियों का दाव ११ जनवरी की है घटना, दो साल में ३ बार हुआ हवाई हमला

नक्सलियों ने पर्चे के माध्यम से अपनी बात रखी है और कहा कि 11 जनवरी को ये हमले हुआ। हालांकि ये पहली बार नहीं था। साल 2021 से 2023 के बीच भी 3 बार ये हमले किए गए। इसमें छग और तेलंगाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई का अनुमान है। हालांकि पुलिस के आला अधिकारियों ने ऐसी किसी भी घटना से इंकार कर दिया था। हालांकि इन तस्वीरों के बाद इसकी सत्यता को लेकर फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं।