31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योग गुरु बाबा रामदेव मई में पहुंचेंगे जगदलपुर

एक लाख से अधिक लोग होंगे इस योग शिविर में शामिल जगदलपुर । स्थानीय दलपत सागर में आयोजित इंटीग्रेटेड विज्ञान शिविर के दौरान गुरुवार को संस्था के प्रदेश प्रभारी डॉ मनोज पाणिग्रही ने जानकारी देते हुए बताया कि योग गुरु बाबा रामदेव का बस्तर आगमन मई में होगा। इस दौरान स्थानीय लालबाग में महा योग शिविर का आयोजन किया जाएगा और इस कार्यक्रम में बस्तर संभाग के सभी जिलों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य के योग प्रेमी पहुंचेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Suresh Das

•

Updated: 13 Jan 2023, 7:25 PM IST

योग गुरु बाबा रामदेव मई में पहुंचेंगे जगदलपुर

विशाल योग शिविर आयोजन की तैयारी में जुटी स्थानीय इकाई

इसकी तैयारी बृहद रूप से करने की बात कहते हुए उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों को घर-घर जाकर प्रचार प्रसार करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक मोहल्लों में योग कक्षाएं संचालित की जाएगी कम से कम शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में योग की कक्षाएं शुरू की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि 25 दिवसीय योग कक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शामिल लोगों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा, जो योग शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे सकेंगे अर्थात उन्हें रोजगार भी प्राप्त हो सकेगा। इसके लिए 11 सो रुपए शुल्क लिया जाएगा। 21 जनवरी को शहीद पार्क में एक दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पांच तत्व पृथ्वी, जल ,वायु अग्नि और आकाश पर आधारित उपचार पद्धति की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक यह आयोजन होगा। इसके साथ ही मौली माता मंदिर में भी योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस योग शिविर के दौरान उपस्थित समाजसेवी अनिल लुक्कड़ ने अपने हरिद्वार यात्रा के दौरान हुए अनुभव के संबंध में बताते हुए कहा कि लोगों को मृत्यु के बाद स्वर्ग का दर्शन होता है, लेकिन मुझे जीते जी ही स्वर्ग का अनुभव हुआ उन्होंने कहा कि सभी को हरिद्वार जाकर वहां के अतुल्य प्राकृतिक वातावरण और उपचार का लाभ लेना चाहिए।

इस दौरान पतंजलि योग समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण काफी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने मई में आयोजित महा योग शिविर को सफल बनाने का संकल्प लिया। स्कूल से पहुंचे विद्यार्थियों और शिक्षकों को बेच पहनाकर सम्मान किया गया एवं भविष्य के आयोजनों के लिए उन्हें वॉलिंटियर भी बनाया गया।