30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1.7 लाख सीएसी पर होगी ऑफलाइन टिकट की बुकिंग: रेल मंत्री

एक जून से चलेंगी 200 ट्रेनें: छह घंटे में ऑनलाइन बुक हुए 5.5 लाख से ज्यादा टिकट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anoop Singh

•

Updated: 22 May 2020, 12:25 AM IST

1.7 लाख सीएसी पर होगी ऑफलाइन टिकट की बुकिंग: रेल मंत्री

1.7 लाख सीएसी पर होगी ऑफलाइन टिकट की बुकिंग: रेल मंत्री

नई दिल्ली. लॉकडाउन 4.0 के बाद एक जून से रेलवे 200 ट्रेनों को शुरू करने वाला है। इसके लिए ऑनलाइन बुङ्क्षकग गुरुवार से शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार, सिर्फ 6 घंटों में ही 5.5 लाख से ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन टिकट बुक करा लिए। इसके बाद रेलवे ने शुक्रवार से ऑफलाइन टिकट बुकिंग सुविधा देने की घोषणा की है। रेल मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, यह सुविधा देश के 1.7 लाख कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) पर होगी। इन सेंटर्स पर जाकर ऑफलाइन टिकट बुक कराए जा सकेंगे। रेल मंत्री ने कहा कि 2-3 दिनों में रेलवे स्टेशनों पर टिकट काउंटरों पर भी बुकिंग सेवा शुरू हो जाएगी। इस संबंध में प्रोटोकॉल विकसित कर रहे हैं।
रेलवे ने बताया कि एक सप्ताह के लिए सभी ट्रेनें फुल हो गई हैं। दूसरी ओर, ओवरलोड के कारण वेबसाइट काफी देर तक नहीं चली। इस संबंध में लोगों ने रेलवे और आइआरसीटीसी को टैग कर ट्वीट किए। इस पर आइआरसीटीसी ने सफाई दी। ट्वीट कर बताया कि वेबसाइट काम कर रही है। टिकट बुक हो रहे हैं।
जल्द ही चलाई जाएंगी और ट्रेनें
रेलवे की वेबसाइट पर अब 101 ट्रेनों की बुकिंग शुरू, शाम 4 बजे तक 5 लाख 51 हजार 724 यात्रियों के 2 लाख 37 हजार 751 टिकट बुक। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा जल्द ही और ट्रेन चलाई जाएंगी।
स्टेशनों पर जल्द शुरू होंगी दुकानें
रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही दुकानों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। रेल मंत्री ने कहा कि हमने रेलवे स्टेशनों पर दुकानों के संचालन की भी अनुमति दे दी है। फिलहाल टेकअवे की ही अनुमति दी गई है। मतलब यात्री यहां से सिर्फ सामान पैक करवा सकेंगे।
दुनिया में एक दिन में एक लाख केस
जिनेवा ञ्च पत्रिका. विश्वभर में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, मंगलवार को एक दिन में सर्वाधिक एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस अदनोम घेब्येयियस ने कहा कि अब तक 50 लाख से अधिक केस मिले हैं।