श्रीगंगानगर के केसरीसिंहपुर में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से एक 10 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 8 एस ढाणी का धर्मपाल अपनी बेटी रजनी को बुखार की हालत में मंगलवार सांय 5 बजे यहां वार्ड 2 में स्थित मेघराज के क्लिनिक पर लेकर आया था। उसे तेज बुखार और उल्टी की शिकायत थी। डॉक्टर के इंजेक्शन लगाते ही लड़की की हालात बिगड़ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। वहीं ग्रमीणों ने हंगामा करते हुए डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।