
- आज फिर वार्ता होगी मिशन निदेशक के साथ
मरीज हो रहे हैं परेशान
निजी एंबुलेंस संचालक कर रहे हैं मनमानी
जयपुर।
108 एंबुलेंस कर्मियों और सेवा प्रदाता के बीच मांगों को लेकर चल रहा विवाद आज चौथे दिन भी जारी है। स्थिति ऐसी है कि घायलों की जान बचाने के लिए उनको अस्पताल ले जाने वाली 108 एंबुलेंस खुद ही बेस कार्यालय में खड़ी हैं और इन्हें क्रेन के जरिए दूसरी जगह ले जाया जा रहा है, क्योंकि इन एंबुलेंसों के टायरों की हवा निकाल दी गई। वहीं नेशनल हैल्थ मिशन के मिशन निदेशक का कहना है कि आज फिर हड़ताली एंबुलेंस कर्मियों को दोपहर बाद वार्ता के लिए बुलाया है।
गौरतलब है कि बीते तीन दिन से 108 और 104 एंबुलेंसकर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इससे पहले एंबुलेंस कर्मियों, सरकार और सेवा प्रदाता के बीच तीसरे दौर की वार्ता विफल रही। लिहाजा कर्मियों से एंबुलेंस की चाबियां कंपनी प्रबंधन ने ले ली हैं। हालांकि रात को झालान स्थित 108 एंबुलेंस सेवा के बेस ऑफिस के बाहर भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
मरीज हो रहे हैं परेशान इस विवाद के बीच अब भी हादसों में घायल लोगों की स्थिति खराब है। वहीं गर्भवती महिलाओं व प्रसूताओं को अस्पताल पहुंचने में परेशानी हो रही है। वे किसी तरह अस्पतालों में अपने इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं निजी एंबुलेंस संचालक उनसे मनमानी राशि वसूल रहे हैं।बताया जा रहा है कि इंसानितय को भूल निजी एंबुलेंस संचालक भी मरीजों की मजबूरी का भरपूर पफायदा उठा रहे हैं। उनसे दुगने रुपए वसूले जा रहे हैं। इतना ही नहीं गर्भवती और प्रसूताओं को बेहद परेशानी का सामना करना पड रहा है। जयपुर जिले के आस पास के इलाकों में हालात और भी गंभीर हैं।
हड़ताली एंबुलेंस कर्मियों को आज दोपहर बाद वार्ता के लिए बुलाया है। आज इस मसले को सुलझा लिया जाएगा और 108 एंबुलेंस की सेवाएं सुचारू होने की संभावनाएं हैं।
नवीन जैन, एमडी, नेशनल हैल्थ मिशन
Updated on:
22 Mar 2018 01:28 pm
Published on:
22 Mar 2018 01:24 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
