6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में भैरुजी के लक्खी मेले की तैयारी, आज जेसीबी से मिलाएंगे 5 क्विंटल घी-चीनी

Rajasthan News : कोटपूतली बहरोड़ जिले की ग्राम पंचायत कल्याणपुरा कलां के कुहाडा गांव की पहाड़ी पर स्थित छापाला भैरूजी मंदिर का 15वां वार्षिकोत्सव 30 जनवरी को मनाया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Jan 28, 2024

1.jpg

Rajasthan News : कोटपूतली बहरोड़ जिले की ग्राम पंचायत कल्याणपुरा कलां के कुहाडा गांव की पहाड़ी पर स्थित छापाला भैरूजी मंदिर का 15वां वार्षिकोत्सव 30 जनवरी को मनाया जाएगा। कुहाड़ा के छापाला भैंरूजी मंदिर में मंगलवार को भरने वाले लक्खी मेले के लिए ग्रामीणों में उत्साह है। पिछले एक माह से ग्रामीण जन सहयोग व भंडारे की तैयारियों में जुटे हुए हैं। ग्रामीण 515 क्विंटल चूरमे की प्रसादी बनाने में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में जेसीबी से 515 क्विंटल चूरमे की बन रही है प्रसादी, देखें तस्वीरें

चूरमे के लिए बनी बाटियों की 2 थ्रेसर से पिसाई की गई। रविवार को चूरमे में जेसीबी से खांड, घी, काजू, बादाम, किशमिश व खोपरा मिलाया जाएगा। सोमवार सुबह कलश यात्रा निकाली जाएगी और मंगलवार को भण्डारा व दोपहर में धमाल कार्यक्रम आयोजित होगा। भैंरू बाबा मन्दिर पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Ram Mandir: राजस्थान के इस जंगल में सीता माता ने काटा था वनवास, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सीतामाता मंदिर में हुई विशेष पूजा