
आज का सुविचार
स्वीकार करने की हिम्मत और सुधार करने की नीयत यदि हम सभी में हों... तो हम बहुत कुछ सीख सकते हैं
आज क्या खास
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज शाम 6 बजे अपने सरकारी आवास पर बुलाई कैबिनेट और मंत्री परिषद की बैठक, विधानसभा में लाए जाने वाले विधेयकों की दी जाएगी मंजूरी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुलाई कैबिनेट की बैठक
- राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की संगणक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन आज से, 583 पदों पर हो रही है भर्ती
- कांग्रेस पार्टी का सभी राज्य मुख्यालयों में एक दिवसीय "मौन सत्याग्रह" आज, मानहानि मामले दोषी और लोक सभा से अयोग्य घोषित हुए राहुल गांधी के समर्थन में दिखाएंगे एकजुटता
- रेलवे में जमीन के बदले नौकरी मामले में CBI की सप्लीमेंट्री चार्जशीट के बाद नई दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई आज, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत 17 अन्य हैं आरोपी
- पूर्व सांसद व माफिया अतीक अहमद के बेटों की सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट और आप पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई आज
- 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023' कर्टेन रेजर कार्यक्रम आज नई दिल्ली में, केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव होंगे मीडिया से रु-ब-रु
- भारतीय खाद्य निगम (FCI) की ओर से गेहूं और चावल की तीसरी ई-नीलामी आज से, घरेलू आपूर्ति में सुधार और खुदरा कीमतों पर नियंत्रण है मकसद
- अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आज यूरोप के लिथुआनिया में यूक्रेन राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से करेंगे मुलाकात
- अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के कार्यकारी बोर्ड बैठक आज, पाकिस्तान को 3 अरब डॉलर की अतिरिक्त व्यवस्था की होगी समीक्षा
- भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच का पहला दिन आज, विंडसर पार्क रोसेउ में शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होगा मैच
- श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच महिला टी20 मैच आज से कोलंबो स्टेडियम में
- इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच पहला वनडे मैच आज ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड में होगा शुरू
- एशिया जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप इंडोनेशिया में होगी शुरू
खबरें आपके काम की
- केंद्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के 33 में से 25 जिलों ने स्कूली शिक्षा में पाई अति उत्तम श्रेणी, मप्र की पांच और छत्तीसगढ़ की सिर्फ एक स्कूल इस श्रेणी में
- राजस्थान में लागू किए गए राइट टू हेल्थ कानून के नियम बनाने के लिए समिति गठित
- किसानों की मांगों को लेकर 18 जुलाई को किसान महापंचायत करेगी विधानसभा कूच
- राजस्थान रोडवेज ने ग्रामीण बस सेवा फिर से शुरू करने की पूरी की तैयारी
- जयपुर के पृथ्वीराज नगर की 52 कॉलोनियों में 25 जुलाई तक शुरू हो जाएगी बीसलपुर के पानी की सप्लाई, जलदाय मंत्री महेश जोशी का दावा
- सीकर जिले की फतेहपुर कोतवाली थाना के प्रभारी मुकेश कानूनगो और सिपाही राम प्रकाश की 2018 में हुई हत्या के दोषियों को एडीजे कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
- जोधपुर में अब RJ 61 से शुरू होगी वाहन नंबर की सीरीज, अभी जोधपुर का कोड है RJ 19, जयपुर आरटीओ द्वितीय को RJ 59 और प्रथम को RJ 60 दिया गया है कोड
- हरियाणा से घग्घर नदी का पानी छोडे़ जाने से हनुमानगढ़ में बिन बरसात बाढ़ का खतरा, बाढ़ के चलते पंजाब ने इंदिरा नहर में पानी रोका, 10 जिलों में पेयजल संकट की आशंका
- बारां नगर परिषद का पूर्व आयुक्त मनोज मीना गबन और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार
- बलात्कार के मामले में गवाही देने नहीं आए प्रतापगढ़ के तत्कालीन एसपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश
- नागौर जिले के भावंडा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित सुनील उर्फ सोनू हत्याकांड में बयान बदलने के लिए मृतक के परिजन और गवाहों धमकाने के आरोप में भाजपा नेता अर्जुन राम मेहरिया और भागीरथ मेहरिया समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
- मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीकी से लाए गए एक और चीते तेजस की मौत, गर्दन की चोट के इलाज के लिए बेहोश किए जाने के बाद मौत
- श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ ईदगाह कमेटी पहुंची सुप्रीम कोर्ट
- वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में मिले कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष से मांगा जवाब
- कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में 2 अगस्त से होगी नियमित सुनवाई, 27 तक सभी संबंधित पक्षों से मांगा लिखित जवाब
- दिल्ली के उप राज्यपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, यमुना कायाकल्प परियोजना के लिए बनी उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दिल्ली सरकार की याचिका पर खारिज
- दिल्ली पुलिस की ओर से दायर चार्जशीट में भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती फैडरेशन के पूर्व प्रमुख बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा चलाने की अनुशंसा
- मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक स्कूल में स्कूल की प्रार्थना सभा में खड़े 17 साल की छात्र की हार्ट अटैक से मौत
- पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनावों में एकतरफा जीत की ओर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस, ग्राम पंचायत की 28 हजार 985 सीटों पर तृणमूल, 7764 पर भाजपा, 2468 सीटों पर माकपा और 2022 सीटों पर कांग्रेस जीती, मतगणना जारी
- विदेश मंत्रालय का एक अस्थायी कर्मचारी पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पकड़ा गया, जी- 20 बैठकों की जानकारी लीक कर रहा था
- साठ प्रतिशत भारतीय परिवार अपनी कमाई से ज्यादा करते हैं खर्चा, पीपल्स रिसर्च ऑन इंडियाज कंज्यूमर इकोनॉमी की रिपोर्ट
- बेंगलूरु में टेक कंपनी के एमडी और सीईओ को पूर्व कर्मचारी ने तलवार से काट कर मार डाला
- नीट पीजी में सेवारत डॉक्टर की पात्रता के लिए स्थाई सेवा में होना अनिवार्य, बॉम्बे हाईकोर्ट की ओरंगाबाद खंडपीठ का आदेश
- फ्रांस अब हर साल 20 हजार भारतीयों को देगा स्टुडेंट वीजा
- सेंट्रल इलेक्ट्रॉकेमिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में विभिन्न 18 वैज्ञानिक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई की रात 11.30 बजे तक
- बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 21 हजार 391 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई
Published on:
12 Jul 2023 09:06 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
