1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल कॉलेजों के पास ड्रग्स बेचने के मामले में 4 महिलाओं सहित 13 गिरफ्तार

यपुर। पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने स्कूल कॉलेज के आस-पास ड्रग्स बेचने वाले माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं सहित 13 तस्करों को पकड़ा हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Aug 09, 2023

स्कूल कॉलेजों के पास ड्रग्स बेचने के मामले में 4 महिलाओं सहित 13 गिरफ्तार

स्कूल कॉलेजों के पास ड्रग्स बेचने के मामले में 4 महिलाओं सहित 13 गिरफ्तार

जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने स्कूल कॉलेज के आस-पास ड्रग्स बेचने वाले माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं सहित 13 तस्करों को पकड़ा हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से स्मैक, अफीम, गांजा, प्रतिबंधित दवाईयां बरामद की हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से दुपहिया और चौपहिया वाहन भी बरामद किए हैं।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत स्कूल कॉलेजों के आस-पास मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने विश्वकर्मा, मुरलीपुरा, झोटवाड़ा, मुहाना, मानसरोवर, महेश नगर, जयसिंहपुराखोर, गलता गेट और ट्रांसपोर्ट नगर में संयुक्त कार्रवाई करते हुए 11 प्रकरण दर्ज कर चार महिलाओं सहित 13 जनों को गिरफ्तार किया है। एडिशनल डीसीपी (क्राइम) रानू शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कमल कुमार शर्मा हरमाड़ा जयपुर, दौलत शर्मा करधनी, अतुल शर्मा मुरलीपुरा, पूनम सांसी जोटवाड़ा, पिंकी सांसी मुहाना, नितिन सैनी मानसरोवर, रामकिशोर मानसरोवर, राजेन्द्र छरंग मानसरोवर, संजू सांसी महेश नगर, कलावती जयसिंहपुरा खोर, सोनम सांसी जयसिंहपुरा खोर, नंद किशोर उर्फ बबलू गलता गेट और विनोद मोर्मय ट्रांसपोर्ट नगर का रहने वाला हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 49.91 ग्राम स्मैक, 40 ग्राम अफीम, 594.6 ग्राम गांजा और 6480 प्रतिबंधित दवाईयां और बिक्री की राशि 38890 रुपए और परिवहन के समय काम में लिए गए दो दुपहिया और एक चौपहिया वाहन बरामद किया हैं।

Story Loader