
जयपुर . स्मार्ट सिटी के स्मार्ट दावे सिर्फ बातों में ही दिखते हैं। अभी मानसून आया नहीं, पर बुधवार को आई हल्की बरसात ने नहीं सड़कों की पोल खोल दी। मानसरोवर शिप्रा पथ स्थित सेक्टर 76 में सड़क धंस गयी। जबकि इस स्थान के सामने ही करोड़ों की लागत से लैंड्सकैप पार्क की जगह पर एक्सपेरिएंस सेंटर बन रहा है। उस दिशा में सड़क किनारे खूबसूरती निखरी जा रही है।
दोपहर करीब 3 बजे बाद तेज़ हवाओं के साथ बरसात आयी थी। जैसे ही सड़क पर पानी भरने लगा, तभी सेक्टर 76/1 घर के बाहर ही यह गड्ढा हो गया। स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक रोककर बड़े हादसे से बचाया और निगम, प्रशासन को अवगत कराया।
15 फ़ीट से ज्यादा हुआ गड्ढा
सड़क के नीचे से पानी और सीवर लाइन का होने का पता चला है। पानी की लाइन से तो पानी रीस रहा था। लगभग 15 फ़ीट से ज्यादा चौड़ाई और 10 फीट से ज्यादा बड़ा गड्ढा हो गया।