जयपुर

Good News : राजस्थान के 16 RAS बनेंगे IAS अधिकारी, ये है सूची

RAS Get Pramotion In To IAS Officer : राजस्थान प्रशासनिक सेवा यानी RAS के लिए संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है। राजस्थान के 16 आरएएस अधिकारी जल्द ही IAS बन दिए जाएंगे।

less than 1 minute read
May 30, 2023


RAS Get Pramotion In To IAS Officer: राजस्थान प्रशासनिक सेवा यानी RAS के लिए संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है। राजस्थान के 16 आरएएस अधिकारी जल्द ही IAS बन दिए जाएंगे। इसके लिए संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC में 13 जून 2023 को बोर्ड की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में मुख्य सचिव उषा शर्मा भी शामिल होंगी। कार्मिक विभाग ने ने पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों की सूची पहले ही मांग ली थी।

बताया जा रहा है कि 1996 बैच से राजस्थान प्रशासनिक सेवा के नौ अधिकारी और 1997 बैच से राजस्थान प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी IAS के लिए किया गया है। इन्हें IAS सेवा में चयन के बाद लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आखिर भारतीय सेवा के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद इन्हें एक निर्धारित बैच में प्रवेश मिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 19 नए जिलें बनाए हैं। ऐसे में नए जिलों के लिए आईएएस अधिकारियों की किल्लत भी खत्म हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : साधारण परिवार में जन्मी आयुषी बिना कोचिंग के पहले बनी IPS, अब IAS, पूरा किया सपना

इनका नाम है शामिल

Also Read
View All

अगली खबर