19 विधानसभा, 45 लाख 83 हजार 995 मतदाता करेंगे 347 प्रत्याशियों का फैसला
– मतदान केंद्र- 4636
– महिला कर्मचारी केंद्र- 50
– आदर्श मतदान केंद्र- 19
– मतदान समय- सुबह 8 से शाम 5 बजे तक
– जिले में मतदाता- 45 लाख 83 हजार 995
– 19 विधानसभा में 347 प्रत्याशी
– निर्दलीय प्रत्याशी- 144
– सबसे ज्यादा प्रत्याशी- 46 किशनपोल
– सबसे कम प्रत्याशी- 6 चाकसू
– सबसे ज्यादा मतदाता- 3 लाख 60 हजार 813 झोटवाड़ा
– सबसे कम मतदाता- 1 लाख 98 हजार 187 किशनपोल
– सबसे ज्यादा मतदान केंद्र- 337 झोटवाड़ा
– सबसे कम मतदान केंद्र- 180 किशनपोल
– वेबकास्टिंग- 278 केंद्रों से
– माइक्रो ऑब्जर्वर- 322 केंद्रों पर
– सेंट्रल आम्र्ड पुलिस फोर्स- 604 केंद्रों पर
– वोटिंग के लिए कंट्रोल यूनिट – 5106 रिजर्व के साथ
– बैलट यूनिट- 7943, वीवीपेट- 6035
– हर विधानसभा में आदर्श मतदान केंद्र- एक-एक
– लाइव वेबकास्ट- 3 जगह, जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त स्तर पर
– कॉमर्स और राजस्थान कॉलेज में ईवीएम संग्रहण- शाम 5.30 बजे से
– कॉमर्स कॉलेज के 16 कमरों में 10 विधानसभा की- 2361 ईवीएम
– राजस्थान कॉलेज के 15 कमरों में 9 विधानसभा की- 2275 ईवीएम
प्रदेश में लोकतंत्र के उत्सव का सबसे बड़ा दिन शुक्रवार को मनेगा। प्रचार-प्रसार के हल्ले के बाद अब जयपुर जिले में 19 विधानसभा सीटों के लिए 45 लाख 83 हजार 995 मतदाता 4636 मतदान केंद्रों पर ईवीएम में नीला बटन दबाकर अपनी जनप्रतिनिधि चुनेंगे। जिले में सभी सीटों के लिए 347 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें सबसे ज्यादा प्रत्याशी किशनपोल में 46 है, जहां पर सबसे कम 1 लाख 98 हजार 187 मतदाता हैं। जिले में मतदान के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ महाजन के निर्देशन में तैयारियां पूर्ण हो गई हैं।
विधानसभावार कुल मतदाता और मतदान केंद्र
विधानसभा— कुल मतदाता- पुरूष- महिला- मतदान केंद्र- प्रत्याशी
कोटपुतली- 206297- 109257- 97040- 228- 10
विराटनगर- 208211- 109600- 98611- 228- 17
शाहपुरा- 208306- 109546- 98760- 217- 09
चौमूं- 220550- 114727- 105823- 226- 15
फुलेरा- 239322- 124677- 114645- 258- 18
दूदू- 229757- 119032- 110725- 269- 10
झोटवाड़ा- 360813- 189015- 171793- 337- 20
आमेर- 247176- 129564- 117612- 274- 15
जमवारामगढ- 205757- 108708- 97048- 239- 11
हवामहल- 232728- 124131- 108592- 213- 19
विद्याधर नगर- 321216- 169445- 151770- 286- 21
सिविल लाइंस- 236926- 123930- 112993- 212- 18
किशनपोल- 198187- 105061- 93124- 180- 46
आदर्श नगर- 242158- 128976- 113179- 216- 31
मालवीय नगर- 213263- 110225- 103038- 188- 22
सांगानेर- 302810- 159908- 142899- 278- 29
बगरू- 296593- 156779- 139810- 300- 15
बस्सी- 208799- 108127- 100672- 251- 15
चाकसू- 205126- 107363- 97763- 236- 06
—
‘पुलिस की पुख्ता व्यवस्था है। जगह-जगह क्यूआरटी और फ्लाइंग स्काव्ड तैनात हैं। साथ ही 428 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 25 एरिया मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर हैं। कहीं ईवीएम खराब होती है तो हर सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास अतिरिक्त ईवीएम रिजर्व में हैं। दिव्यांगों की मदद के लिए स्काउट, एनएसएस रहेंगे। Ó- सिद्धार्थ महाजन, जिला निर्वाचन अधिकारी