
2 December 2020 Ka Panchang Rahukal Shubh Muhurat 2 December 2020
जयपुर. आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया शाम 6 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष द्वितीया को अशून्य शयन द्वितीया व्रत है। बुधवार को सुबह 11 बजकर 15 मिनट से शुभ योग रहेगा। साथ ही सुबह 10 बजकर 39 मिनट से आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आज शाम 6 बजकर 34 मिनट पर सूर्यदेव ज्येष्ठा नक्षत्र में जायेंगे।
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, ज्योतिष शास्त्र, मनोविज्ञान, कंप्यूटर, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, अंग्रेज़ी अनुवाद, फ़ोटोग्राफ़ी, भौतिकी—गणित, शोधकार्य, दर्शन, लेखन, विष चिकित्सा, औषधि निर्माण, नेत्र व मस्तिष्क रोग, यातायात, संचार, गुप्तचर, फ़ास्ट फ़ूड, मादक पदार्थ आदि से जुड़े कार्य सफल हो सकते हैं। आज गणेशजी की पूजा करें, जरूरतमंदों को दान दें।
आज का पंचांग 2 दिसंबर 2020
मार्गशीर्ष कृष्ण द्वितीया बुधवार विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 11 शक संवत् 1942
सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 18, रबि उल्सानी 16, हिजरी 1442।
चंद्रमा दिन-रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
सूर्यदक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त् ऋतु:।
द्वितीया तिथि सायं 06 बजकर 23 मिनट तक उपरान्त तृतीया तिथि का आरंभ।
गर करण सायं 06 बजकर 23 मिनट तक उपरान्त विष्टि करण का आरंभ।
मृगशिरा नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 38 मिनट तक उपरान्त आद्र्रा नक्षत्र का आरंभ
साध्य योग पूर्वाह्न 11 बजकर 14 मिनट तक उपरान्त शुभ योग का आरंभ।
दिशा शूल उत्तर दिशा
आज के शुभ मुहूर्तः
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से 02 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 13 मिनट से 05 बजकर 37 मिनट तक।
निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक।
अमृतकाल मध्यरात्रि 01 बजकर 39 मिनट से 03 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।
ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 5 बजकर 10 मिनट से 6 बजकर 4 मिनट तक।
आज के शुभ ज्योतिषीय योग
सर्वार्थ सिद्धि योग 6 बजकर 57 मिनट से 10 बजकर 38 मिनट तक।
आज के अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।
गुलिक काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक रहेगा।
यमगंड सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक रहेगा।
Published on:
02 Dec 2020 07:31 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
