
जयपुर। राज्य सरकार ने एक बार फिर नौकरशाही में फेरबदल किया है। 2 जून को 30 आईपीएस अधिकारियों के तबादले करने के बाद 7 जून की देर रात ही 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि यह तबादला सूची मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से पुलिस मुख्यालय में कानून व्यवस्था को लेकर लिए गई बैठक के कुछ घंटों के बाद ही कार्मिक विभाग ने देर रात 20 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की।
जिन 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं उनमें 15 अधिकारियों को नए जिलो में विशेषाधिकारी लगाया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बार बजट सत्र में 19 नए जिलों की घोषणा की थी जिनमें आईएएस अधिकारियों को भी विशेषाधिकारी लगाया गया था। अब 15 आईपीएस अधिकारियों को भी विशेष अधिकारी नियुक्त किया गया है।
वहीं तबादला सूची के मुताबिक हवा सिंह घुमरिया को एडीजी ट्रैफिक के पद पर लगाया गया है। विजय कुमार सिंह को एडीजी साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवा, भूपिन्दर सिंह को भरतपुर रेंज आईजी, राहुल प्रकाश को एडीसीपी ट्रैफिक जयपुर और रामेश्वर सिंह को डीआईजी सतर्कता पुलिस मुख्यालय लगाया गया है।
इन 15 आईपीएस अधिकारियों को लगाया गया जिलों में विशेषाधिकारी
वहीं जिन 15 आईपीएस अधिकारियों को जिलों में विशेषाधिकारी लगाया गया है उनमें राजेंद्र कुमार को दूदू, राजकुमार गुप्ता केकड़ी, अरशद अली सलूंबर, आलोक श्रीवास्तव शाहपुरा, पूजा अवाना अनूपगढ़, विनीत कुमार बंसल- फलोदी, सुरेंद्र सिंह- खैरथल, नरेंद्र सिंह- ब्यावर, अनिल कुमार नीमकाथाना, शैलेंद्र सिंह इंदौरिया- सांचौर, सुशील कुमार- गंगापुर सिटी, बृजेश ज्योति उपाध्याय-डीग, रंजीता शर्मा- कोटपूतली-बहरोड, हरिशंकर- बालोतरा, प्रवीण नायक नूनावत को डीडवाना कुचामन विशेष अधिकारी लगाया गया है।
वीडियो देखेंः- प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय में मुख्यमंत्री ने ली अहम बैठक | Ashok Gehlot
Published on:
08 Jun 2023 01:06 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
