30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में आज 21 मरीजों की कोरोना से मौत

Rajasthan Corona Update: आज मिले हैं 5937 नए कोरोना पॉजिटिव एक्टिव केस कम होकर रहे 5486924 घंटों में 10560 मरीज हुए रिकवर

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tasneem Khan

Feb 04, 2022

21 patients died of corona in Rajasthan today

21 patients died of corona in Rajasthan today

Rajasthan Corona Update:

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में आज फिर कमी दर्ज की गई है, लेकिन मौतों की संख्या में कोई राहत नहीं है। आज भी राज्य में 21 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में हर दिन औसतन 22 मरीजों की मौत हो रही है। अब तक राज्य में 9353 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं आज राज्य में 5937 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि एक दिन पहले 8073 नए कोरोना पॉजिटिव मिले थे। 24 घंटों में 10560 मरीज इस संक्रमण से रिकवर हुए हैं। इतने मरीजों की रिकवरी के बाद एक्टिव केस में भी कमी आई है। अब राज्य में एक्टिव केस घटकर 54869 रह गए हैं। अब तक राज्य में कुल 1170849 मरीज कोरोना से रिकवर हो चुके हैं।
यह भी देखें: चिकित्सा मंत्री ने कहा बीड़ी—तम्बाकू से नहीं होता कैंसर
यहां हुई मौतें
जयपुर में 6, कोटा में 3, जोधपुर में 2, करौली में 2, अजमेर में 2, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, दौसा, नागौर में एक—एक मरीज की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें: जयपुर में आज मिले 942 नए कोरोना पॉजिटिव
यहां इतने मरीज
जयपुर में 942, जोधपुर में 503, अलवर में 334, अजमेर में 270, बांसवाड़ा में 148, बारां में 138, बाड़मेर में 35, भरतपुर में 104, भीलवाड़ा में 140, बीकानेर में 137, बूंदी में 71, चित्तौड़गढ़ में 112, चूरू में 120, दौसा में 28, धौलपुर में 75, डूंगरपुर में 352, श्रीगंगानगर में 165, हनुमानगढ़ में 99, जैसलमेर में 144, झालावाड़ में 71, झुंझुनूं में 102, करौली में 30, कोटा में 248, नागौर में 160, पाली में 134, प्रतापगढ़ में 157, राजसमंद में 360, सवाईमाधोपुर में 76, सीकर में 127, सिरोही में 97, टोंक में 128, उदयपुर में 330 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
यह भी देखें: राजस्थान में हर साल 50 हजार नए कैंसर रोगी
जयपुर जिले का यह हाल
जयपुर जिले में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में उतार—चढ़ाव जारी है। आज कल की तुलना में नए कोरोना मरीजों की संख्या आधी ही रह गई। आज जिले में 942 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं एक दिन पहले जिले में 1862 नए मरीज मिले थे। हालांकि अभी जिले में राहत का दावा नहीं किया जा सकता, क्योंकि मरीजों की संख्या में कमी को लेकर स्थिरता नहीं आई है। संक्रमित इलाकों से मरीजों का मिलना अभी भी जारी है। हॉट स्पॉट इलाके अभी भी कोरोना से राहत नहीं पा सके हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग