1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में 22 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत

Rajasthan Corona Update: आज मिले 8428 नए कोरोना पॉजिटिव संक्रमण कल की तुलना में बढ़ा, लेकिन एक्टिव केस कमएक्टिव केस घटकर रहे 58603 24 घंटों में 12839 मरीज हुए रिकवर

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tasneem Khan

Feb 02, 2022

22 people died of corona infection in Rajasthan

22 people died of corona infection in Rajasthan

Rajasthan Corona Update:

राज्य में संक्रमण के मामले आज एक बार फिर बढ़े हैं। आज प्रदेश में 8428 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं मौतों को लेकर भी प्रदेश को कोई राहत यहां नहीं मिली है। आज भी 22 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। कोरोना महामारी के दौरान अब तक राज्य के कुल 9310 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सर्वाधिक मौतें राजधानी जयपुर में दर्ज की गई है। हालांकि आज भी रिकवरी की दर संक्रमण दर की तुलना में अधिक होने के कारण एक्टिव केस में कमी आई है। अब एक्टिव केस घटकर 58603 रह गए हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव केस 14162 जयपुर जिले में हैं। राज्य में अब तक कुल 1221061 लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जबकि कुल 1153148 मरीज रिकवर हो चुके हैं।

यहां हुई मौतें
जयपुर में 5, भरतपुर में 3, झुंझुनूं में 2, राजसमंद में 2, श्रीगंगानगर में 2, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, दौसा, जोधपुर, कोटा, सीकर, उदयपुर में एक—एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है।
यह भी देखें: जयपुर में आज फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण
यहां मिले मरीज
जयपुर में 1944, अलवर में 390, अजमेर में 380, बांसवाड़ा में 177, बारां में 94, बाड़मेर में 70, भरतपुर में 174, भीलवाड़ा में 153, बीकानेर में 172, बूंदी में 74, चित्तौड़गढ़ में 29, चूरू में 157, दौसा में 28, धौलपुर में 74, डूंगरपुर में 375, श्रीगंगानगर में 509, हनुमानगढ़ में 102, जैसलमेर में 44, जालौर में 13, झालावाड़ में 119, झुंझुनूं में 251, जोधपुर में 599, करौली में 22, कोटा में 276, नागौर में 222, पाली में 173, प्रतापगढ़ में 142, राजसमंद में 328, सवाईमाधोपुर में 124, सीकर ममें 285, सिरोही में 155, टोंक में 140, उदयपुर में 433 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
यह भी देखें: जिला उपभोक्ता मंच ने कंपनी को जारी किया नोटिस
इतने हैं एक्टिव केस
जयपुर में 14162, अलवर में 4027, अजमेर में 2076, बांसवाड़ा में 1117, बारां में 721, बाड़मेर में 930, भरतपुर में 1889, भीलवाड़ा में 2105, बीकानेर में 919, बूंदी में 445, चित्तौड़गढ़ में 864, चूरू में 625, दौसा में 382, धौलपुर में 883, डूंगरपुर में 1286, श्रीगंगानगर में 3293, हनुमानगढ़ में 951, जैसलमेर में 571, जालौर में 100, झालावाड़ में 661, झुंझुनूं में 874, जोधपुर में 4169, करौली में 188, कोटा में 2471, नागौर में 1067, पाली में 1624, प्रतापगढ़ में 1102, राजसमंद में 1949, सवाईमाधोपुर में 1337, सीकर में 1375, सिरोही में 692, टोंक में 910, उदयपुर में 2838 एक्टिव केस हैं।