1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Google Maps का AI Revolution: Ask Maps फीचर भारत में लॉन्च, बस बोलो या लिखो – रास्ता, रेस्टोरेंट, ट्रैफिक, चार्जिंग स्टेशन सब बता देगा

Ask Maps India: देशभर में अधिकांश लोगों के मोबाइल में पहुंचा अपडेट वर्जन। आप मैप्स से नॉर्मल भाषा में सवाल पूछ सकते हैं, जैसे दोस्त से बात करते हो, और Gemini AI आपको पर्सनलाइज्ड, स्मार्ट जवाब देगा।

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Apr 01, 2026

मोहित शर्मा.

Gemini AI in Google Maps: जयपुर. गूगल मैप्स ने भारतीय यूजर्स के लिए एक ऐसा AI फीचर लॉन्च कर दिया है जो आपकी डेली ट्रैवलिंग को पूरी तरह बदलने वाला है। नाम है – आस्क मैप्स (Ask Maps)। अब आपको सिर्फ डायरेक्शन ढूंढने या रेस्टोरेंट सर्च करने तक सीमित नहीं रहना पड़ेगा। आप मैप्स से नॉर्मल भाषा में सवाल पूछ सकते हैं, जैसे दोस्त से बात करते हो, और Gemini AI आपको पर्सनलाइज्ड, स्मार्ट जवाब देगा।

ये फीचर अभी भारत और अमेरिका में Android व iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट हो चुका है। गूगल ने खुद इसकी घोषणा की और कहा कि अब मैप्स सिर्फ नेविगेशन ऐप नहीं, बल्कि आपका पर्सनल ट्रैवल असिस्टेंट बन गया है।

आस्क मैप्स कैसे इस्तेमाल करें ?

  • अपने स्मार्टफोन में Google Maps ऐप ओपन करें (अगर अपडेट नहीं है तो Play Store या App Store से अपडेट कर लें)।
  • ऊपर सर्च बार के ठीक नीचे आपको Ask Maps या Ask बटन दिखेगा (ये चैट बबल जैसा आइकन भी हो सकता है)।
  • उस बटन पर टैप करें। एक चैट इंटरफेस खुल जाएगा।
  • अब आप टाइप करके या माइक्रोफोन दबाकर बोलकर अपना सवाल पूछ सकते हैं।
  • सवाल भेजें और इंतजार करें
  • AI तुरंत जवाब देगा।
  • आप फॉलो-अप सवाल भी पूछ सकते हैं।

उदाहरण से समझें

  • इस रूट पर सबसे अच्छा रेस्टोरेंट कौन सा है जहां राजस्थानी खाना मिले और रेटिंग 4.5 से ऊपर हो ?
  • एयरपोर्ट जाने का सबसे तेज रास्ता क्या है? युबह 6 बजे पहुंचना है तो कब निकलूं ?
  • रास्ते में फूल कहां से लूं ? इस रूट पर ट्रैफिक सबसे कम कब होता है ?
  • मेरा फोन डेड होने वाला है, रास्ते में बिना काफी शॉप के चार्जिंग पॉइंट कहां मिलेगा?

ये फीचर क्या-क्या कर सकता है ?

  • रूट पर बेस्ट रेस्टोरेंट, फ्यूल पंप और उनके रेट बताएगा।
  • मौसम की जानकारी, डेस्टिनेशन पर पहुंचने का सही समय।
  • पर्सनलाइज्ड सुझाव (आपकी पिछली सर्च और सेव की गई जगहों के आधार पर)।
  • कॉम्प्लेक्स सवालों के जवाब – जैसे वीकेंड प्लान, लोकल अट्रैक्शन, या स्पेशल रिक्वायरमेंट वाली जगह बताएगा।
  • रीयल-टाइम अपडेट्स के साथ बेहतर प्लानिंग।

अब एक ही चैट में सब कुछ सॉल्व

ये फीचर Gemini AI मॉडल पर काम करता है, इसलिए जवाब ज्यादा नैचुरल, समझदार और यूजर की जरूरत के हिसाब से होते हैं। पहले जहां आपको कई अलग-अलग सर्च करनी पड़ती थी, अब एक ही चैट में सब कुछ सॉल्व हो जाता है। ट्रैफिक, पार्किंग, लोकल टिप्स या ट्रिप प्लानिंग – आस्क मैप्स अब आपका सबसे भरोसेमंद साथी है। खासकर भारतीय शहरों की भीड़भाड़ वाले रास्तों में ये फीचर काफी काम आने वाला है। अगर आप रोज ड्राइविंग या ट्रैवल करते हैं तो Google Maps अपडेट करके आस्क मैप्स ट्राई करें। एक क्लिक और एक सवाल आपका पूरा ट्रैवल प्लान तैयार कर देगा।

गूगल मैप्स का Ask Maps फीचर कब लॉन्च हुआ?

Ask Maps फीचर को 12 मार्च 2026 को गूगल ने आधिकारिक तौर पर अनाउंस किया था। भारत और अमेरिका में रॉलआउट 30-31 मार्च 2026 के आसपास शुरू हुआ और अब 1 अप्रेल 2026 तक यानि आज तक ज्यादातर यूजर्स तक पहुंच चुका है। अभी ये फीचर Android और iOS दोनों पर इंग्लिश भाषा में भारत और US के सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आगे और भाषाओं व देशों में बढ़ाया जाएगा।

Ask Maps की खास बातें

रीयल-टाइम ट्रैफिक, मौसम, लोकल रिव्यूज और आपकी पिछली सर्च के आधार पर पर्सनलाइज्ड सुझाव देता है। सिर्फ डायरेक्शन नहीं, पूरा प्लान बना देता है (खाना रास्ता टाइमिंग सब एक साथ)। जवाब मैप के साथ आते हैं, ताकि आप सीधे नेविगेट कर सको।