18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 लाख लोगों के एक दिन में लगेगी वैक्सीन! राजस्थान शुक्रवार को बनाएगा ऐतिहासिक रिकॉर्ड

राजस्थान शुक्रवार को एक दिन में लगाएगा रेकार्ड 10 लाख वैक्सीन डोज !, राजस्थान को और मिली 2.80 लाख वैक्सीन डोज, दो दिन में 10 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज मिलने के बाद चिकित्सा विभाग की तैयारी

less than 1 minute read
Google source verification
a4.jpg

विकास जैन / जयपुर. वैक्सीन की कमी के चलते कुछ दिनों से टीकाकरण की धीमी गति के बाद अब चिकित्सा विभाग ने शुक्रवार को एक ही दिन में 10 लाख वेक्सीन डोज लगाने की तैयारी की है। यदि विभाग ऐसा कर पाया तो जनवरी के बाद से अब तक प्रदेश का यह कीर्तिमान होगा। इससे पहले प्रदेश में एक दिन में करीब 5 लाख डोज लगाई जा चुकी है। इनमें से अधिसंख्या डोज 18 से 44 आयु वर्ग को लगाई जाएगी। इस वर्ग को प्रदेश में अब तक 57.27 लाख से अधिक लोगों को डोज लगाई जा चुकी है।

विभाग को बुधवार को करीब 8 लाख डोज मिली थी। इसके बाद गुरुवार को भी 2.80 लाख डोज मिली है। रेकार्ड वैक्सीनेशन के लिए विभाग गुरुवार देर रात तक करीब 2500 टीकाकरण सत्र आयोजित करने की तैयारी में जुटा रहा।

आते ही स्टॉक खत्म करने की नीति बना चुका है प्रदेश

गौरतलब है कि प्रदेश पहले ही वैक्सीन की उपलब्धता होते ही उसका स्टॉक जीरो करने की नीति बना चुका है। इसके तहत सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को पिछले दिनों निर्देश भी दिए गए थे। इसका कारण अधिक से अधिक आबादी का जल्दी से जल्दी टीकाकरण और केन्द्र से अधिक वैक्सीन मांग का दबाव बनाना है।