6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पक्के खाळों के लिए 25 करोड़ का बजट मंजूर

गंगनहर के द्धितीय चरण और भाखड़ा नहर क्षेत्र में पक्के खालों के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि केन्द्र सरकार ने स्वीकृत  कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

केन्द्रीय पंचायतीराज राज्यमंत्री निहालचन्द का दावा है कि गंगनहर के द्धितीय चरण और भाखड़ा नहर क्षेत्र में पक्के खालों के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि केन्द्र सरकार ने स्वीकृत कर दी है। पक्का खाला निर्माण में किसान को अब 10 प्रतिशत हिस्सा राशि भी नहीं देनी होगी। खाला निर्माण पर व्यय होने वाली राशि सरकार वहन करेगी। उन्होंने बताया कि गंगनहर द्धितीय चरण में शेष कच्चे खालों को पक्का करने के लिए 10 करोड़ रुपए राशि तथा भाखड़ा नहर क्षेत्र में कच्चे खालों को पक्का करने के लिए 15 करोड़ रुपए राशि स्वीकृत कर दी गई है। इस संबंध में 29 जनवरी को आदेश जारी कर दिए गए हैं। मंत्री ने बताया कि 25 करोड़ रुपए की राशि से किसानों के कच्चे खाले पक्के किये जाएंगे, जिसके पश्चात भी कोई खाला कच्चा रह जाता है, तो सरकार स्तर से अतिरिक्त राशि जारी
करवाई जाएगी।