10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभी 30 फीसदी ही हुआ मेंटीनेंस, दीवाली पर बिजली सप्लाई बाधित होगी बाधित!

---

2 min read
Google source verification
अभी 30 फीसदी ही हुआ मेंटीनेंस, दीवाली पर बिजली सप्लाई बाधित होगी बाधित!

अभी 30 फीसदी ही हुआ मेंटीनेंस, दीवाली पर बिजली सप्लाई बाधित होगी बाधित!

जयपुर। दीवाली से पहले शहर में विद्युत तंत्र का मेंटीनेंस पूरा होने पर संकट गहरा गया है। जयपुर डिस्कॉम अभी तक करीब 30 फीसदी ही मेंटीनेंस कर पाया है, जबकि पिछले वर्षों में यह 60 से 70 प्रतिशत तक काम होता आया है। इससे दीवाली पर ट्रिपिंग और बिजली सप्लाई बाधित होने की आशंका बन गई है। खुद अभियंता इसे स्वीकार रहे हैं। हालांकि, डिस्कॉम प्रशासन ने इसके पीछे सप्ताह में दो ही दिन शटडाउन लेने की बंदिश की आड ले ली है और अब राज्य विद्युत विनियामक आयोग से शटडाउन का समय बढ़ाने के लिए तैयार कर ली है। हालांकि, इसके लिए पूरी प्रक्रिया अपनानी होगी, जिसमें समय लगेगा। ऐसी स्थिति में शहरवासियों के लिए दीवाली पर बिजली सप्लाई में बाधा आने की आशंका बनती जा रही है।

एक माह से भी कम समय
शहर में अभी 14 हजार से ज्यादा ट्रांसफार्मर है। एक ट्रांसफार्मर की मेंटीनेंस में ही 2 से 3 घंटे लगते हैं, जबकि एक इलाके का फीडर बंद करने पर कई ट्रांसफार्मर से सप्लाई बाधित होती है। दीवाली में एक महीने से भी कम समय बचा है और ऐसी स्थिति में 70 फीसदी काम समय पर पूरा होना करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

फिर आदेश के क्या मायने, मैकेनिज्म विकसित क्यों नहीं किया
-आयोग के सप्ताह में दो ही दिन बिजली शटडाउन लेने के आदेश हैं। केवल इमरजेंसी या फिर तकनीकी फॉल्ट होने पर ही इन दो दिन के अलावा बिजली बंद होगी। अभी शटडाउन मंगलवार व शुक्रवार को ले रहे हैं।
-डिस्कॉम रखरखाव के नाम पर निर्धारित दो दिन बाद भी शटडाउन ले रहे हैं। इसके पीछे तर्क दिया है कि फीडर बंद करने की बजाय ट्रांसफार्मर सुधारे जा रहे हैं। जबकि, ट्रांसफार्मर सुधार कार्य में भी इलाके में बिजली सप्लाई बाधित हो रही है। सवाल यह है कि आयोग के आदेश के बाद वैकल्पिक मैकेनिज्म विकसित क्यों नहीं किया गया।

यह हुआ काम
जयपुर सिटी सर्किल में 1165 फीडर और 14600 ट्रांसफार्मर हैं। इसमें पिछले वित्तीय वर्ष में 439 नए ट्रांसफार्मर लगे हैं और 88 ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई गई है। 11 केवी की 82 प्रतिशत लाइनें भूमिगत हैं। इनके अलावा एलटी के पिलर में केबल चैक करने का काम भी निरंतर चलता रहा।


-विद्युत विनियामक आयोग के आदेश के तहत दो दिन शटडाउन ले रहे हैं। दीवाली से पहले मेंटीनेंस का काम पूरा करना चुनौती है। सभी अभियंताओं को निर्धारित समय सीमा में काम करने के लिए कहा है। अभी मेंटीनेंस के लिए कुछ अतिरिक्त समय मिलता है तो सहुलियत होगी। -ए.के. त्यागी, अधीक्षण अभियंता, जयपुर डिस्कॉम

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग