
हाड़ौती में विद्युत निगम के तकनीकी कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। हालांकि निगम ने सख्ती दिखाना भी शुरू कर दिया। हाड़ौती में 31 कर्मचारियों को गुरुवार को निलम्बित कर दिया गया है।
तथा आठ कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। दो दिन में 58 कर्मचारी निलंबित किए जा चुके हैं। हड़ताल के मद्देनजर विद्युत निगम ने विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए विशेष दल गठित कर दिए हैं।
विद्युत निगम के संभागीय मुख्य अभियंता बी.एल. पचेरवाल ने बताया कि गुरुवार को 557 कर्मी हड़ताल पर रहे। कोटा में 8 कर्मियों को निलम्बित किया गया है तथा चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई।
बारां में सात कर्मी निलम्बित किए गए है तथा एक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। झालावाड़ में दस कार्मिक निलम्बित हुए है जबकि दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। बूंदी में छह कार्मिक निलम्बित तथा एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
