
राजस्थान की राजधानी जयपुर मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में प्रवेश शुल्क की गुरुवार से शुरुआत हुई। पहले दिन शाम सात बजे तक 3200 लोगों ने टिकट लेकर पार्क में प्रवेश किया। हालांकि, यह संख्या अन्य दिनों की तुलना में कम रही। वहीं, विधायक अशोक लाहोटी ने आवासन मंडल के इस फैसले का विरोध किया है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर प्रवेश नि:शुल्क कराने की मांग की।
वसूली को रोका जाए
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखे पत्र में विधायक ने लिखा है कि जब आपने इस पार्क का लोकार्पण किया था, उस समय इसे जनता के लिए सौगात बताया था। लेकिन आवासन मंडल ने इसका व्यावसायिक उपयोग शुरू कर दिया है। प्रवेश शुल्क, पार्किंग शुल्क के अलावा फोटो शूट के नाम पर भी वसूली की जा रही है। जबकि, पार्क शुरू हुए तीन माह ही हुए हैं और अब तक काम भी पूरा नहीं है। जल्दबाजी में जनता की जेब काटने वाला फैसला है।
लाहोटी ने कहा कि सिटी पार्क के सामने वाले हिस्से में झरना व अन्य पक्के निर्माण किए जा रहे हैं। यदि इंडोर स्टेडियम बनाया जाए तो युवाओं को फायदा होगा। केंद्र सरकार से आर्थिक मदद भी मिल सकेगी।
Published on:
09 Mar 2023 09:27 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
