11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करवट लेगा मौसम, राजस्थान में अगले 2 दिन छाएंगे बादल, बारिश होगी या नहीं? जानें मौसम विभाग की लेटेस्ट भविष्यवाणी

राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है।

2 min read
Google source verification
imd alert

फोटो सोर्स- पत्रिका

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम 17 जनवरी से बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में तापमान बढ़ेगा और शीतलहर से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 जनवरी को राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है।

आगामी 48 घंटों में बढ़ेगा तापमान

पश्चिमी विक्षोभ के असर से आगामी 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। इससे शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 22 से 24 जनवरी के बीच सक्रिय हो सकता है, जो फिर से मौसम को प्रभावित करेगा।

शीतलहर और कोहरे का रहेगा असर

गुरुवार को जयपुर, बीकानेर, और शेखावाटी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। इन इलाकों में कहीं-कहीं शीतलहर और अति शीतलहर का प्रभाव देखा गया। इसके साथ ही, गंगानगर और हनुमानगढ़ में घना कोहरा भी रहा।

राजस्थान में रात के तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट देखी गई। 17 शहरों में रात का पारा 5 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। माउंट आबू में सबसे कम तापमान -3 डिग्री सेल्सियस और फतेहपुर में 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

वहीं आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि होने के साथ शीतलहर से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने राज्यवासियों को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक मौसम में हल्का बदलाव देखने की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि अभी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

इन शहरों में 5 डिग्री से कम रहा तापमान

वनस्थली : 3.8
अलवर : 1
पिलानी : 3.9
सीकर : 1
माउंट आबू : 3.1
चूरू : 3.7
श्रीगंगानगर : 3.7
नागौर : 2.3
जालौर : 3
सिरोही : 3.8
करौली : 2
दौसा : 2.6
लूणकरणसर : 2.3
झुंझुनूं : 3.9

पाली : 2.2

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग