11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में मिले 40 नए कोरोना पॉजिटिव

Rajasthan Corona Update: नए कोरोना संक्रमितों में चिंताजनक बढ़ोतरी राजस्थान में मिले 40 नए कोरोना पॉजिटिव 7 जिलों में मिले हैं नए कोरोना मरीज राजधानी जयपुर में संक्रमितों ने बढ़ाए आंकड़े प्रदेश में एक्टिव केस हुए 236
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tasneem Khan

Dec 08, 2021

40 new corona positives found in Rajasthan

40 new corona positives found in Rajasthan

Rajasthan Corona Update:

राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या चिंताजनक तौर पर बढ़ती जा रही है। आज जो नए मरीज दर्ज किए गए हैं, उनकी संख्या संभावित तीसरी लहर की ओर इशारा कर रही है। स्थिति खराब हो, उससे पहले ही सतर्कता फिर से अपनानी होगी। आज प्रदेश में 40 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह संख्या तीन महीनों में सर्वाधिक संख्या है। प्रदेश के 7 जिलों में संक्रमण मिला है, इनमें भी राजधानी जयपुर में संक्रमितों की संख्या बढ़ने के कारण कोरोना के आंकड़ों में यह बड़ी बढ़ोतरी है। वहीं 24 घंटों में 24 मरीज रिकवर हुए हैं, लेकिन नए संक्रमितों की संख्या इतनी ज्यादा है कि एक्टिव केस कम होने की बजाय बढ़ते जा रहे हैं। अभी प्रदेश में 236 एक्टिव केस हैं। राज्य के 18 जिलों में एक्टिव केस हैं। इन जिलों में संक्रमण की दर में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

यहां मिले मरीज
जयपुर में 25, हनुमानगढ़ में 4, अलवर में 4, अजमेर में 2, जोधपुर में 2, उदयपुर में 2 और बीकानेर में एक नया मरीज मिला है।

इन जिलों में एक्टिव केस
जयपुर में 119, बीकानेर में 22, अजमेर में 18, उदयपुर में 17, अलवर में 13, जोधपुर में 9, बाड़मेर में 8, हनुमानगढ़ में 7, नागौर में 6, डूंगरपुर में 5, पाली में 3, श्रीगंगानगर में 2, जैसलमेर में 2, झुंझुनूं, भीलवाड़ा, दौसा, कोटा और सीकर में एक-एक एक्टिव केस रहा है।

मिले 25 नए कोरोना पॉजिटिव
जयपुर जिले में आज कल के मुकाबले दोगुने मरीज मिले हैं। कल जहां जिले में 12 मरीज ही मिले थे, वहीं आज 25 नए कोरोना पॉजिटिव दर्ज किए गए हैं। जिले के 10 इलाकों में यह नए मरीज मिले हैं। आज अकेले वैशाली नगर में 8 नए मरीज दर्ज किए गए। विद्याधर नगर में 5, आदर्श नगर में 4, झोटवाड़ा में 2, अम्बाबाड़ी, बनीपार्क, दुर्गापुरा, प्रतापनगर, सांगानेर और टोंक रोड में एक-एक नया कोरोना मरीज मिला है।