
5 Big Announcement In Rajasthan Budget 2025: उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को विधानसभा में राजस्थान का वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। इस बार का बजट 'ग्रीन' थीम पर आधारित है। जिसमें आधारभूत संरचना, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, उद्यमिता और नई पहलों पर जोर दिया गया है। प्रदेशवासियों को बड़ी राहत देते हुए 5 मुख्य घोषणाएं हुई:-
बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए राजस्थान सरकार ने हर महीने 100 यूनिट से बढ़ाकर 150 यूनिट तक की फ्री बिजली देने की घोषणा की है। साथ ही पेयजल योजनाओं के समुचित संचालन के लिए पेयजल विभाग में 1050 पदों पर भर्ती की जाएगी।
जल संकट से बचाने के लिए सरकार ने 1000 नए ट्यूबवेल और 500 हैंडपंप लगाने की घोषणा भी की है। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जल आपूर्ति को बेहतर बनाया जाएगा।
राज्य में सड़कों के विकास के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इसके अलावा मरूस्थलीय क्षेत्रों के लिए 15 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
राज्य सरकार ने किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 50 हजार कृषि और 5 हजार घरेलू बिजली कनेक्शन देने की घोषणा की है।
जयपुर मेट्रो के दूसरे फेज को गति देने के लिए सरकार ने 12,000 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है।
बजट को 'ग्रीन' थीम पर तैयार किया गया है, जिसमें पाँच प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है:
उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने पारंपरिक चूंदड़ी की साड़ी पहनकर बजट पेश किया। चूंदड़ी राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक मानी जाती है और इसे शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है।
Updated on:
19 Feb 2025, 2:50 PM IST
Published on:
19 Feb 2025, 11:48 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.