स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इस संबंध में पुलिस पिकअप के चालक को हिरासत में ले लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप गाड़ी में विस्फोटक सामग्री आ रही है।
सूचना पर थाना नौगावां के सामने नाकेबंदी की गई और मुखबिर के बताए अनुसार आ रही पिकअप को रोक उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसमें 50 कट्टे अमोनियम नाइट्रेट, 12 बण्डल फ्यूज वायर बरामद हुआ। मामले में पिकअप को जब्त कर गाड़ी चालक रफीक पुत्र इब्राहिम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि इतनी विस्फोटक सामग्री को वह कहां ले जा रहा था और क्या करने वाला था।