
महिलाओं को रोडवेज बस में यात्रा करने पर आधा किराया ही देना होगा
RSRTC Fare Concession for Women :मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिलाओं के लिए बड़ा एलान किया है। अब महिलाओं को रोडवेज बस में यात्रा करने पर आधा किराया ही देना होगा। राजस्थान रोडवेज किसी भी बस से यात्रा करने पर अगर महिला यात्री से पहले किराया 500 रुपए लिया जाता था तो अब उन्हें 250 रुपए लिया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसका एलान बजट में भी किया था।
बजट के एलान के मुताबिक यह सुविधा महिलाओं को अब तक सिर्फ साधारण बसों में मिल रही थी लेकिन अब यह सुविधा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की हर बस में मिलेगी। फिर चाहे वह साधारण सेवा हो या एक्सप्रेस सेवा। लग्जरी सेवा हो या फिर वोल्वो की सेवा। शर्त बस यह है कि यह सेवा राजस्थान की सीमा में ही दी जाएगी।
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक नथमल डिडेल ने बताया कि राजस्थान सरकार ने बजट में महिलाओं के लिए सफर आसान करने की घोषणा की थी। उस आदेश के अनुसार वोल्वो में महिलाओं को सिर्फ 30 फीसदी दी जा रही थी। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नए आदेश के मुताबिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। महिलाओं को अब सभी बसों में 50 फीसदी छूट दी जाएगी।
Published on:
25 May 2023 07:04 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
