9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक क्लास ने बना डाला वर्ल्ड रेकॉर्ड, शिक्षा मंत्री और शिक्षा राज्यमंत्री को मिलेगा सर्टिफिकेट

Guinness World Records: राजधानी सहित राज्य के 65 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में शनिवार को नो-बैग-डे के मौके पर 57 लाख 18 हजार 360 विद्यार्थियों को गुड टच बैड टच की जानकारी दी गई। यह आयोजन वर्ल्ड बुक ऑफ रेकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

2 min read
Google source verification
World Record

जयपुर. Guinness World Records: राजधानी सहित राज्य के 65 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में शनिवार को नो-बैग-डे के मौके पर 57 लाख 18 हजार 360 विद्यार्थियों को गुड टच बैड टच की जानकारी दी गई। यह आयोजन वर्ल्ड बुक ऑफ रेकॉर्ड में दर्ज किया गया है। शिक्षा विभाग का यह सातवां कीर्तिमान है। इसका सर्टिफिकेट शिक्षा मंत्री बी.डी कल्ला और शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान को सौंपा जाएगा।

विभाग की पहल पर स्कूलों में प्रोजेक्टर और संदेश मूवी के माध्यम से एक घंटे तक गुड टच बैड टच के बारे में समझाया गया। इस मौके पर नो- गो-टेल का स्लोगन दिया गया। जयपुर के 3500 से अधिक स्कूलों में ये सेशन आयोजित किए गए। शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने बताया कि 50 जिलों के समस्त सरकारी स्कूलों में एक लाख 905 ट्रेनिंग सेशन आयोजित किए गए थे। निजी स्कूलों में भी यह आयोजन सितंबर में किया जाएगा। इसका आगाज भी एक निजी स्कूल में किया गया। शासन सचिव नवीन जैन ने निजी स्कूल में ही सेशन देकर इसकी शुरुआत की थी।
यह भी पढ़ें : Guinness World Records: टूटा 10 साल पुराना वर्ल्ड रेकॉर्ड, 1,25,560 राखियों से बनाई ब्रेसलेट्स की सबसे लंबी चेन

इससे पहले ये कार्तिमान भी स्थापित हो चुके
कक्षा 3 से 8 तक के 65 हजार विद्यालयों के लगभग 45 लाख विद्यार्थियों के लर्निंग लेवल्स की जांच के लिए 1.35 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) किया।

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पिछले साल एक साथ पांच देशभक्ति गीत गाएं। इसमें सभी जिलों में कक्षा 1 से 12 के एक करोड़ 12 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर दूसरा विश्व कीर्तिमान बनाया।
यह भी पढ़ें : Golden Book of World Records : स्वर्ण अक्षरों से अंकित हुआ पाली का नाम

वर्ष 2022 में गांधी जयंती के अवसर पर राज्य में सामूहिक सर्वधर्म प्रार्थना सभा में राज्य के एक करोड़ 47 लाख से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी से तीसरा विश्व रेकॉर्ड बनाया।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती चेस इन स्कूल एक्टिविटी में एक साथ 38 लाख 21 हजार विद्यार्थियों ने भाग लेकर चौथा विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।

रोहट (पाली) में राज्य में 67 वर्ष बाद आयोजित राष्ट्रीय स्काउट व गाइड जम्बूरी में टेम्परेरी स्टेडियम निर्माण का भी विश्व रेकॉर्ड स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से स्थापित किया गया।

इसी साल 15 अगस्त को 78 हजार 422 स्कूलों में एक करोड़ 3 लाख 36 हजार 354 विद्यार्थियों तथा 5 लाख 73 हजार 724 शिक्षक-कर्मचारियों की ओर से 15 मिनट की अवधि में पूरे प्रदेश में एक साथ संविधान और मूल कर्तव्यों के प्रति निष्ठा का संकल्प लेकर नया विश्व रेकॉर्ड कायम किया गया।

शिक्षा विभाग की ओर से यह कीर्तिमान स्थापित किया गया है। इसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थियों ने अहम योगदान दिया। सेशन लेने के बाद बच्चों को असुरक्षित स्पर्श की समझ विकसित हो जाती है। बच्चों के साथ होने वाली कई घटनाओं पर अंकुश लगता है।
नवीन जैन, शासन सचिव, शिक्षा विभाग