
जयपुर। राजस्थान के झालावाड़ और सिरोही जिले में शनिवार को सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर घायल हो गए। पहला हादसे झालावाड़ में हुआ। इसमें मेंकार व ट्रक की भिंड़त में चार जनों की मौत हो गई। दूसरा हादसा सिरोही में हुआ। जहां टैंकर व ट्रेलर की भिड़ंत में चालक समेत दो जनों की मौत हो गई।
कार-ट्रक भिड़े, चार की मौत
झालावाड़ के रायपुर थाना क्षेत्र के गांव काली तलाई के निकट शनिवार सुबह कार व ट्रक भिंड़त में कार सवार चार जनों की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल हो गई। घायल युवती को झालावाड़ में राजकीय एसआरजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में परिजन उसे इंदौर ले गए। कार सवार इंदौर निवासी सुमित शुक्ला व हितेश की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पंकज प्रजापति व परवेज खान की झालावाड़ चिकित्सालय में मौत हुई।
दुर्घटना में घायल मोनिका पाण्डेय को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया, जिस बाद में परिजन इंदौर ले गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया व मोनिका की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।
बुरी तरह फंस गए थे
घायल मोनिका पाण्डेय ने बताया कि वह कम्पनी में सैल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उसके साथी कर्मचारियों के साथ वह 25 अप्रेल की रात 9 बजे सुमित शुक्ला की कार से अजमेर रवाना हुए थे। 26 को अजमेर के बाद वह सीकर के खाटूश्याम मंदिर गए। 27 की रात वहां से इंदौर के लिए रवाना हुए थे।
अलसुबह उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। उस समय कार सुमित चला रहा था। वह पीछे बाईं ओर फाटक के निकट बैठी थी। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार में सभी फंस गए। उसके शरीर का दायां हिस्सा भी बुरी तरह कार में फंस गया था। घटना के बाद उन्हें 108 एम्बुलेंस से झालावाड़ लाया गया।
टैंकर-ट्रेलर की भिड़ंत में दो की मौत
मंडार (सिरोही). मेगा हाइवे पर गुजरात सीमा पर शनिवार तड़के करीब चार बजे ओवरटेक के फेर में टैंकर व ट्रेलर की भिड़ंत में चालक समेत दो जनों की मौत हो गई। वहीं दो जने गंभीर घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रैफर किया गया। टैंकर साबुन बनाने का केमिकल भरकर गुजरात से आ रहा था। वहीं ट्रेलर सफेद पाउडर भरकर गुजरात की ओर जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि हादसे में भोजपुर दूदू (जयपुर) निवासी हनुमान पुत्र कानजी गुर्जर व सुघाडिय़ा जयपुर निवासी राजेश पुत्र सत्यनारायण खाती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बैनी खेड़ा दूदू (जयपुर) निवासी सोराज पुत्र गोलूराम गुर्जर व दूदू (जयपुर) निवासी मेवाराम पुत्र बाबूराम घायल हो गए।
Published on:
27 Apr 2019 07:45 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
