24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Govt Scheme: गलत डाक्यूमेंट्स के कारण अटकी गार्गी पुरस्कार की राशि, 10 अगस्त तक शाला-दर्पण पर करें आवेदन

Rajasthan Gargi Puraskar Yojana 2025: 6 हजार से अधिक बालिकाओं के बैंक खातों की सही जानकारी नहीं मिलने से पुरस्कार राशि जमा नहीं हो पाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 15 Jul 2025, 1:23 PM IST

Image Source (AI)

Gargi Award Document Update: प्रदेश में छह हजार छात्राओं को गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार की राशि नहीं मिली है। अब यह राशि उनके बैंक खाते में जमा करने के लिए बालिका शिक्षा फाउंडेशन ने ऑनलाइन मॉड्यूल शुरू किया है। छात्राओं को 10 अगस्त तक शाला दर्पण पोर्टल पर खोले गए मॉड्यूल पर अपने दस्तावेज के साथ आवेदन करना होगा।

बालिका शिक्षा फाउंडेशन द्वारा संचालित गार्गी पुरस्कार एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार वर्ष 2024-25 की पात्र बालिकाओं द्वारा शाला दर्पण पोर्टल पर 17 अक्टूबर 2024 से 20 जनवरी 2025 ऑनलाइन आवदेन भरे गए थे। इनके आवेदन के अनुसार डीबीटी के माध्यम से पुरस्कार राशि जमा करा दी थी।

फाउंडेशन की सचिव डॉ. अरुणा शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 6 हजार से अधिक बालिकाओं के बैंक खातों की सही जानकारी नहीं मिलने से पुरस्कार राशि जमा नहीं हो पाई है। कई बालिकाओं के खाते जन-आधार से जुड़े नहीं है, किसी का आइएफसी कोड सही नहीं है अथवा किसी का बैंक खाता ही गलत दर्ज है। ऐसी बालिकाओं के आवेदनों को वापस जमा करने के लिए 10 अगस्त तक के लिए शाला दर्पण पोर्टल पर माड्यूल प्रारम्भ किया गया है।

किसे मिलता है गार्गी पुरस्कार ?

गार्गी पुरस्कार राजस्थान सरकार द्वारा मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाने वाला एक शैक्षिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार उन छात्राओं को दिया जाता है जिन्होंने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित 10वीं कक्षा की परीक्षा में 75% या उससे ज्यादा स्कोर किए हों।

इसका मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना और छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। गार्गी पुरस्कार की राशि दो किस्तों में प्रदान की जाती है—पहली किस्त 10वीं कक्षा के बाद और दूसरी किस्त 11वीं या 12वीं कक्षा में पढ़ाई जारी रखने पर दी जाती है।

इस योजना के लिए पात्र छात्राओं को शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदन प्रक्रिया के दौरान छात्रा का जन-आधार कार्ड अनिवार्य होता है, जिसमें नाम और जन्मतिथि जैसी जानकारी सही होनी चाहिए।