4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur News: चार घंटे की मशक्कत और 50 CCTV कैमरे खंगालने के बाद लापता बालक ट्रैफिक पुलिसकर्मी के पास बैठा मिला

चार घंटे की मशक्कत और 50 सीसीटीवी कैमरे देखने के बाद लापता बालक निवारू रोड पुलिया के पास ट्रैफिक पॉइंट पर तैनात पुलिसकर्मी के पास बैठा मिला।

less than 1 minute read
Google source verification
7 year old missing boy was found sitting next to a traffic policeman

Demo Photo

जयपुर। हरमाड़ा थाना क्षेत्र में नानी के घर आए बालक ने शनिवार सुबह पुलिस की परेड करवा दी। चार घंटे की मशक्कत और 50 सीसीटीवी कैमरे देखने के बाद लापता बालक निवारू रोड पुलिया के पास ट्रैफिक पॉइंट पर तैनात पुलिसकर्मी के पास बैठा मिला। पुलिस ने बताया कि सवाईमाधोपुर निवासी लक्ष्य (7) कक्षा दो का छात्र है।

कृष्ण जन्माष्टमी पर वह मां के साथ दौलतपुरा बैनाड रोड स्थित विजय नगर में ननिहाल आया था। शनिवार सुबह 8:30 बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह लापता हो गया, जब बच्चे का सुराग नहीं मिला तो परिजन ने हरमाड़ा थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो फुटेज में बच्चा घर के पास चाय की दुकान पर बैठा दिखाई दिया। इसके बाद वह दौड़ते हुए भैरुजी मंदिर सरना डूंगर की तरफ जाते दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर बालक को तलाश किया तो वह निवारू रोड पुलिया के पास ट्रैफिक पॉइंट पर तैनात हेड कांस्टेबल बृजमोहन के पास रोता हुआ मिला।

यह भी पढ़ें: Jaipur News: युवती के प्यार में क्या-क्या नहीं बना UP का हैड कांस्टेबल… भिखारी-किडनैपर, आखिर में मिला क्या? जानें