
फोटो: पत्रिका
Jaipur Crime News: जयपुर के चाकसू इलाके में शुक्रवार रात एक सिरफिरे पति ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। 'स्वामी का बास' गांव में हुए इस खूनी खेल में आरोपी पति ने चाकू से पत्नी का गला रेत दिया। संघर्ष के दौरान कमरे की दीवारें और फर्श खून से सन गए।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी खत्म करने की कोशिश की और पूरी रात लहूलुहान हालत में पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल से छुट्टी मिलते ही हिरासत में ले लिया।
दोनों की शादी 6 साल पहले हुई थी। युवक कुछ समय से बेरोजगार था। पुलिस ने बताया कि सांगानेर के श्योपुर निवासी सुनीता (25) की साल 2020 में चाकसू के स्वामी का बास गांव निवासी रामवतार रैगर से शादी हुई थी। रामवतार अपने माता-पिता, भाई-भाभी और पत्नी के साथ गांव में ही रहता है। पिछले काफी समय से बेरोजगार है। शुक्रवार रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। देर रात गुस्से में रामवतार ने पत्नी सुनीता की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।
पत्नी सुनीता की हत्या करने के बाद रामवतार ने भी चाकू से अपने गले पर वार कर सुसाइड का प्रयास किया। इसके बाद फर्श पर पत्नी की लहूलुहान लाश के पास रातभर बैठा रहा। सुबह करीब 6 बजे परिजन जगे तो घटना के बारे में जानकारी हुई।
पुलिस ने बताया कि सुनीता की हत्या की खबर मिलते ही चाकसू थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां शव के पास ही बैठे आरोपी पति रामवतार को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे हिरासत में ले लिया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए चाकसू CHC की मॉर्च्युरी भेजा गया है।
जांच में सामने आया कि बेरोजगारी की वजह से दोनों के बीच लंबे समय से अनबन और झगड़ा चल रहा था। वहीं, मृतका के भाई मुकेश ने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का मामला दर्ज कराया है।
Published on:
04 Apr 2026 06:12 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
