24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में घर में घुसकर महिला की चेन तोड़ी… वृद्धा को जमीन पर पटका, देखें सीसीटीवी वीडियो

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सेठी कॉलोनी में दिनदहाड़े वारदात, 68 वर्षीय वृद्ध महिला को बनाया शिकार, चेन खींचते समय फर्श पर गिरी महिला, चेन के हुए दो टुकड़े
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 23 Jul 2025, 9:54 PM IST

chain snataching

जयपुर। जयपुर में लुटेरों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। बदमाश अब सड़क पर वारदात करने के साथ-साथ घर के अंदर घुसकर भी वारदात करने लगे हैं। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सेठी कॉलोनी में शातिर लुटेरा घर के अंदर घुसकर कपड़े सुखा रही बुजुर्ग शकुंतला (68) के गले से चेन तोड़ ले गया।

एक टुकड़ा ले गया, दूसरा रह गया

छीना झपटी में पीड़िता फर्श पर गिर गई। एक टुकड़ा लुटेरे के हाथ में तो दूसरा पीड़िता के हाथ में रह गया। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। महिला के चिल्लाने पर परिवार के सदस्य बाहर आए तब तक बदमाश भागने में सफल हो चुका था।

चेहरे पर लगा रखा था हेलमेट

लुटेरा पीड़िता के घर पावर बाइक पर आया था। पहचान छिपाने के लिए बदमाश ने पूरी वारदात के दौरान हेलमेट लगाए रखा। पुलिस ने फुटेज खंगाले तो लुटेरा चेन तोड़ने के बाद पावर बाइक से सेठी कॉलोनी की तरफ भाग गया। पुलिस को सैटेलाइट अस्पताल तक फुटेज मिले हैं, उसके बाद के फुटेज पुलिस तलाश कर रही है।

दस दिन पहले इसी बदमाश ने तोड़ी थी चेन

जवाहर नगर थाना इलाके में दस दिन पहले भी इसी बदमाश ने एक महिला के गले से चेन तोड़ी थी। पुलिस ने जब आज के फुटेज मिलान किया तो आरोपी वहीं निकला। उस समय भी यह पुलिस की पकड़ में नहीं आया था। अब दोनों थानों की पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग