5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के बाद… दूध पिला कर लूटने वाली दुल्हन गिरफ्त में, दो साथी भी धरे

पीड़ित व्यक्ति ने ढाई लाख रुपए देकर की थी शादी, तीसरे दिन ही पैसे और सामान लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, लुटेरी दुल्हन सहित गैंग के तीन जने गिरफ्तार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 23 Jul 2025, 8:43 PM IST

looteri dulhan Gang

पाली। आबूरोड़ के रीको थाना पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन की गैंग को ​पकड़ा है। यह गैंग शादी के बाद एक दो दिन में परिवार को दूध व अन्य खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दे देती थी। जिससे वे लोग बेसुध हो जाते थे और यह माल लेकर फरार हो जाते थे। दुल्हन के साथ उसके दो साथी भी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

ढाई लाख में करवाई शादी

थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत ने बताया कि गत 22 अप्रेल को प्रार्थी पुष्पकांत उपाध्याय निवासी सांतपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 14 अप्रेल को उसके व लड़की के परिवार के लोगों को शादी करवाने के लिए शिवगंज बुलाया। जहां वंदना पटेल, अनवर, शांति व अन्य लोग मिले। उन्होंने उससे ढाई लाख रुपए लेकर एक मंदिर में उत्तर-प्रदेश निवासी वंदना पटेल के साथ शादी करवाई।

दूध में मिलाया नशीला पदार्थ

पुलिस ने बताया शादी के बाद वंदना पीड़ित के घर आ गई। दो दिन तक तो सब कुछ सही रहा। तीसरे दिन 17 अप्रेल की रात वंदना ने खाने और दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर दूल्हा व उसकी मां को खिला दिया। जिससे दोनों बेहोश हो गए। मौका पाकर वंदना पटेल घर से सामान लेकर भाग गई। दोनों का पालनपुर के अस्पताल में उपचार चला।

अन्य वारदातों का भी हो सकता है खुलासा

पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच के बाद उत्तर-प्रदेश निवासी अनवर फकीर, शांति देवी सेन और वंदना पटेल को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। आरोपियों के अन्य वारदातों में भी शामिल होने की आशंका है।