11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरतपुर में हुई बेटे की हत्या के गुनहगारों को पकड़वाने के लिए पिता ने गृह मंत्री से लगाई गुहार

पुलिस अधिकारियों के यहां कई बार लगाई गुहार, उसकी नहीं सुनी गई। पीडि़त ने अब जयपुर आकर बेटे के कातिलों को गिरफतार करने की मांग की है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

vijay ram

Apr 12, 2017

news & Photos rajasthan

news & Photos rajasthan

राजस्थान के भरतपुर में नगर क्षेत्र निवासी एक पिता ने अपने बेटे के कातिलों को पकडऩे के लिए गृह मंत्री व पुलिस महानिदेशक से गुहार लगाई है। इससे पूर्व पुलिस अधिकारियों के यहां कई बार लगाई गुहार, उसकी नहीं सुनी गई...


ऐसे मार दिया गया था बेटा

नगर के पचौरी मोहल्ला निवासी मिश्रीलाल दुबे ने परिवाद में बताया कि 12 जनवरी 2015 को पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढऩे वाला बेटा राकेेश उर्फ गौरव शाम 5 बजे तक घर नहीं लौटा और मोबाइल भी बंद था। रात करीब 12 बजे मोबाइल से फोन आया, फिर बंद हो गया। काफी तलाशा नहीं मिला।

jaipur/court-order-life-imprisonment-for-killer-husband-who-killed-his-wife-in-night-2483354.html">
Read: पत्नी को 33 जख्म देकर हत्या करने वाले वाले शराबी को ताउम्र जेल, 43 गवाहों में से बेटे ने कहा- बेलन मारे थे

20 जनवरी 2015 को नगर के बुचारा गांव के एक खेत में युवक का शव मिलने की सूचना मिली। वहां जाकर देखा तो शव बेटे राकेश का था। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और गर्दन भी टूटी हुई थी। पुलिस ने स्थानीय सोनू व टीटू पर संदिग्ध माना। लेकिन आज तक बेटे के कातिल नहीं पकड़े जा सके हैं। पीडि़त ने अब जयपुर आकर बेटे के कातिलों को गिरफतार करने की मांग की है।


Read: यहां ​महिला ने मार डाला अपने पति को, उसे अफेयर की जानकारी थी, इसलिए बुखारी में छिपाकर ईंटों से चुन दी लाश

ये भी पढ़ें

image