जयपुर। कोरोना महामारी में भी शहर में बाजार सज धज के तैयार हो गए है। लेकिन वो ही ढाक के तीन पात की तरह। पहले की तरह ही व्यापारियों की दुकानों के बाहर खड़े वाहनों के जमावड़े के कारण बाजारों की सडक़ें जाम नजर आने लगी हैं। जाम के कारण वाहन चालकों और राहगिरों का निकलना दुश्वार हो गया है। आपको बता दे कि शहर के नया बाजार शहर के त्रिपोलिया बाजार, मैन बाजार, सदर बाजार और नया बाजार में व्यापारी अपनी-अपनी दुकानों के बाहर पहले तो डिस्प्ले सामान लगा लेते हैं। इसके बाद ग्राहकों और अपनी दुपहिया वाहनों को दुकाने बाहर खडे कर लेते हैं। दुपहिया वाहनों के कारण सडक़ें सकड़ी हो जाती हैं। जिससे आए दिन बाजारों में जाम लगा रहता है। लोगों की शिकायत पर भी ना तो पालिका प्रशासन अतिक्रमण वाहनों के अतिक्रमण को हटवाने में दिलचस्पी ले रही है और ना ही पुलिस प्रशासन का इस ओर ध्यान जा रहा है।