14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिंदी राष्ट्रीय एकता, भावनात्मक समरसता और सांस्कृतिक समन्वय की सशक्त कड़ी: चेन्नबसप्पा

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 22, 2026

Rajasthan

Bशिवमोग्गा.B यहां आयोजित जिला स्तरीय हिंदी कार्यशाला में हिंदी को राष्ट्रीय एकता, भावनात्मक समरसता और सांस्कृतिक समन्वय की सशक्त भाषा बताते हुए वक्ताओं ने इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन शिवमोग्गा शहर के विधायक चेन्नबसप्पा ने किया। उन्होंने कहा कि हिंदी देश की विविध भाषाओं और संस्कृतियों को जोडऩे वाली महत्वपूर्ण कड़ी है तथा आपसी संवाद, भाईचारे और राष्ट्रीय एकीकरण को मजबूत बनाने में इसकी अहम भूमिका रही है। उन्होंने शिक्षकों से नई पीढ़ी में हिंदी के प्रति रुचि और सम्मान विकसित करने का आह्वान किया। दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा, मद्रास (कर्नाटक), धारवाड़ के तत्वावधान में शिवमोग्गा के के.ई.बी. सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय हिंदी कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिलेभर से बड़ी संख्या में हिंदी शिक्षक, शिक्षा अधिकारी एवं हिंदी प्रचारक शामिल हुए।

B
B
Bभाषा शिक्षा के माध्यम से राष्ट्रीय एकीकरणB
मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा (कर्नाटक), धारवाड़ के कार्याध्यक्ष एवं पूर्व महापौर ईरेश बी. अंचटगेरी ने कहा कि महात्मा गांधी की प्रेरणा से स्थापित दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा पिछले सौ वर्षों से भी अधिक समय से भाषा शिक्षा के माध्यम से राष्ट्रीय एकीकरण, भाषाई सद्भाव और हिंदी के प्रचार-प्रसार का कार्य कर रही है। उन्होंने शिक्षकों से नई शिक्षा पद्धतियों को अपनाकर विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि विकसित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष राघवेंद्र तवनप्पनवर ने की।


Bहिंदी शिक्षकों ने निभाई सक्रिय भागीदारी B

दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा (कर्नाटक), धारवाड़ के सचिव एस. राधाकृष्णन ने बताया कि कार्यशाला में हिंदी शिक्षण की गुणवत्ता, नवीन शिक्षण पद्धतियों तथा राष्ट्रीय एकता में भाषा की भूमिका जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलेभर से आए सैकड़ों हिंदी शिक्षकों ने विचार-विमर्श में सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर शिवमोग्गा जिले में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं हिंदी सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच वरिष्ठ हिंदी प्रचारकों को दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा की ओर से सम्मानित कर अभिनंदन किया गया।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवमोग्गा जिला हिंदी शिक्षक संघ के अध्यक्ष नारायण दोड्डमणि, सचिव नारायण बी., सभा के कोषाध्यक्ष जगदीश एस. मलिगी, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. उमा चव्हाण, नारायण मोरे, बी.एस. तालिकोटी, अशोक शेट्टर, एस. राधाकृष्ण, रविकुमार तथा गंगाधर उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग