22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

छात्र-छात्राएं ईमानदारी, अनुशासन और सेवा भावना अपनाएं

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 22, 2026

Rajasthan

तिरुतनी. यहां शक्ति पब्लिक स्कूल परिवार द्वारा एक समारोह हुआ जिसमें विद्यालय अध्यक्ष एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. अशोक कुमार मूंदड़ा को समाज सेवा, शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और मानवीय मूल्यों के संवर्धन के लिए महेश गौरव से सम्मानित होने पर अभिनंदन किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी मोहन दमानी ने कहा डॉ.मूंदड़ा का जीवन शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा है। मुख्य वक्ता प्रसाद यादव ने विद्यार्थियों का ईमानदारी, अनुशासन और सेवा भावना अपनाने का आह्वान किया। प्राचार्य नागलक्ष्मी ने बताया उनके नेतृत्व में स्कूल ने आधुनिक सुविधाओं और नैतिक मूल्यों का समावेश कर नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। विद्यार्थियों ने हस्तनिर्मित चित्र और कविता भेंट कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में डॉ मूंदड़ा ने कहा यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार का है और शिक्षा का उद्देश्य श्रेष्ठ नागरिक बनाना है। उपप्राचार्या सिंधुरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।